बिहार: RJD नेता की हत्या, लालू ने कहा- इसमें पॉलिटिकल लोग शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में आरजेडी के पार्षद केदार राय की हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने उनपर दानापुर में गोलियां चलाई, जिसके बाद उनकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक केदार राय आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी थे।
Bihar: RJD Ward Councillor Kedar Rai shot dead in Danapur.More details awaited pic.twitter.com/n9HmmvPaMG
— ANI (@ANI) August 10, 2017विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने उनपर सुबह 5:30 बजे हमला किया, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाइक सवार हमलावारों ने बातचीत के दौरान केदार राय के चेहरे पर दो गोली मारी। मामले में अभी कोई अन्य जानकारी नहीं आई है।
वहीं पार्टी नेता की हत्या पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि इस हत्या में बड़े-बड़े लोगों का हाथ है और यह एक साजिश है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसमें पॉलिटिकल लोग भी शामिल हैं।
Iss hatya mein bade bade logon ka haath hai aur saazish hai. Isme political log bhi hain: Lalu Prasad Yadav on RJD leader shot dead pic.twitter.com/Fhicl9CYy3
— ANI (@ANI) August 10, 2017