{"_id":"5918fc004f1c1b0a6985337b","slug":"lalu-challenges-pm-modi-for-general-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू की PM मोदी को खुली चुनौती, कहा- लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू की PM मोदी को खुली चुनौती, कहा- लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं
amarujala.com, Presented By: मोहित
Updated Mon, 15 May 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार की एक बार फिर आलोचना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है कि वह लोकसभा भंग करवा कर फिर से आम चुनाव कराएं।
विज्ञापन
लालू ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा 'केंद्र की मोदी सरकार पिछले तीन साल में बुरी तरह विफल रही है, ऐसे में मोदी लोकसभा को भंग कर भविष्य में होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ आम चुनाव भी कराएं।'
विज्ञापन
वह यही नहीं रुके उन्होंने मोदी से हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार के चुनावी वादे के बारे में भी जनता को स्पष्ट जवाब देने को कहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार 2014 से अबतक दिए गए नौकरियों के आंकड़े जनता के सामने पेश करे। साथ ही वह यह भी बताएं कि पिछले तीन सालों में सरकार कितना कालाधन वापस लाने में सफल हुई है।
विज्ञापन