फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   laloo said crime increased in bihar

लालू ने कसा नीतीश पर तंज, कहा कि राज्य में अपराध बढ़े

Sat, 09 Jan 2016 10:08 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
laloo said crime increased in bihar

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पहली बार स्वीकारा है कि बिहार में अपराध बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद हाल के दिनों में अपराधों में इजाफा हुआ है। लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे पर अपनी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अलग राय पर भी चुटकी ली।

विज्ञापन


शनिवार को लालू ने कहा कि नीतीश मुख्यमंत्री हैं, उनकी बात को कौन काट सकता है। इशारों ही इशारों में नीतीश पर निशाना साधते हुए राजद सुप्रीमो ने राजनीति में अवसरवादी दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि समय सबसे बलवान होता है। छटपटाने से कुछ भी नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


लालू ने अपने लोकप्रिय अंदाज में कहा कि ठंड कम होने और मकर संक्रांति समाप्त होने के बाद वह एक बार फिर से भोंपू लेकर निकलेंगे। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने राज्य सरकार के कामकाज पर भी उंगली उठाई और अपने अंदाज में निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि शौचालय बना कर क्या करोगे, जब राज्य में पानी की ही समस्या है।

'जनता पसंद कर रही नीतीश का काम'

laloo said crime increased in bihar

लालू ने कहा कि हमने नीतीश जी से कहा है कि जिस जनता जनार्दन ने हमें चुन कर भेजा है, उसके सामने कब तक पानी की समस्या रहेगी।

लालू के इस बयान पर जदयू की ओर से पूर्व मंत्री श्याम रजक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार का काम जनता पसंद कर रही है और चुनाव में नीतीश के चेहरे पर ही इतना बड़ा जनादेश मिला है।

रजक ने कहा कि सरकार हर दिशा में देख रही है और पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए भी गंभीर प्रयास हो रहे हैं। शुक्रवार को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे का समर्थन किया था, तो लालू ने पीएम मोदी पर करारा तंज कसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed