Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lallu Mukhiya Congratulates Anant Singh Daughter Wedding During Court Appearance

बिहार: पेशी के दौरान लल्लू मुखिया ने अनंत सिंह की बेटी को दी शादी की बधाई, पुराने रिश्तों की फिर चर्चा

Fri, 20 Nov 2026 03:19 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2026 03:19 PM IST
सार

राजद के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने बाढ़ न्यायालय में पेशी के दौरान मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की बेटी की शादी पर बधाई दी। हत्या के मामले में भागलपुर जेल से लाए गए लल्लू मुखिया ने मीडिया के सवाल पर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। दोनों नेताओं के पुराने नजदीकी संबंधों के कारण उनका यह बयान चर्चा में है।

विज्ञापन
Lallu Mukhiya Congratulates Anant Singh Daughter Wedding During Court Appearance
कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की बेटी की शादी पर मुबारकबाद दी है। हत्या के मामले में बाढ़ न्यायालय में पेशी के लिए लाए गए लल्लू मुखिया ने मीडिया के सवाल पर मोकामा विधायक की बेटी के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि वह सदा खुशहाल रहें। पूर्व में दोनों नेताओं के बीच नजदीकी संबंध रहे हैं, जिसके कारण अदालत परिसर में दिया गया लल्लू मुखिया का यह संक्षिप्त बयान क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


कड़े पहरे में पेशी
लल्लू मुखिया को बाढ़ थाना केस से जुड़े एक मामले में भागलपुर जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाढ़ न्यायालय लाया गया था। न्यायालय में पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत जब मीडियाकर्मियों ने उनसे मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर प्रश्न पूछा, तो उन्होंने बहुत सहजता से शादी की बधाई दी। लल्लू मुखिया की इस मामले में अब तक कई बार न्यायालय में पेशी हो चुकी है। वह पूर्व में भी कई बार अदालत पर अपना पूरा भरोसा जताते हुए कह चुके हैं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार: खेसारी लाल पहुंचे अनंत सिंह के घर, बेटी शिवांगी से अंग्रेजी में बातचीत पर भोजपुरी अंदाज में दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन



2023 में कमलेश प्रसाद की हुई थी हत्या
यह मामला बाढ़ थाना में दर्ज हत्या के केस से जुड़ा है। 10 फरवरी 2023 को बिंद थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी कमलेश प्रसाद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना दोपहर करीब एक बजे हुई थी। वारदात के बाद मृतक के पुत्र कुमार गौरव ने स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन दिया था। इसी आवेदन के आधार पर बाढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी केस में लल्लू मुखिया की न्यायालय में पेशी हो रही है। मामले की न्यायिक प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed