Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Wife flees home taking their four children along; husband alleges she left with a maulana

बिहार: चार बच्चों के साथ पत्नी घर छोड़कर फरार, पति का आरोप- फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, उसी के साथ गई

Fri, 20 Nov 2026 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 20 Nov 2026 03:15 PM IST
सार

नवादा में एक व्यक्ति ने पत्नी पर चार बच्चों के साथ घर छोड़कर मौलाना के साथ जाने का आरोप लगाया है। पति के मुताबिक, मौलाना घर में फातिहा पढ़ने आता था। शिकायत पर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Bihar: Wife flees home taking their four children along; husband alleges she left with a maulana
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा नगर थाना क्षेत्र स्थित नानू नगर निवासी फिरोज आलम ने अपनी पत्नी पर चार बच्चों के साथ घर छोड़कर जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति का दावा है कि उनकी पत्नी का एक मौलाना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह चारों बच्चों को लेकर उसी के साथ चली गई है। मामले को लेकर पीड़ित पति ने नगर थाने में आवेदन देकर पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना
पीड़ित फिरोज आलम के अनुसार उनकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। उनकी 38 वर्षीय पत्नी से मौलाना की जान-पहचान लगभग एक महीने पहले हुई थी, जब वह उनके घर फातिहा पढ़ने के लिए आने लगा था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब पति को इस बात का शक हुआ तो उन्होंने मौलाना को घर आने से मना कर दिया था। हालांकि उस समय उन्हें दोनों के बीच कथित संबंध की पूरी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


10 दिन से लापता है महिला
पति का कहना है कि करीब 10 दिन पहले उन्हें अपनी पत्नी और मौलाना के बीच नजदीकियों का शक हुआ था। इसके बाद अचानक पत्नी चारों बच्चों के साथ घर से चली गई। महिला के लापता होने के बाद फिरोज ने उसकी खोजबीन की, तो उन्हें पत्नी के कथित तौर पर करीब 40 वर्षीय मौलाना के साथ जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी नगर थाना पुलिस
नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में आरोपी व्यक्ति की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed