फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman Dies Husband and 3-Year-Old Daughter Injured in Saharsa Bike Collision today news Bihar

Bihar: साले की शादी में जा रहे परिवार की बाइक हादसे का शिकार, पत्नी की मौत; पति-बेटी गंभीर घायल

Wed, 08 Jul 2026 09:34 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 09:34 PM IST
सार

सहरसा के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में 26 वर्षीय ममता कुमारी की मौत हो गई। हादसे में पति और तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Woman Dies Husband and 3-Year-Old Daughter Injured in Saharsa Bike Collision today news Bihar
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सहरसा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के डुमरा चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में हुआ। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

मृतका की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या-3 निवासी श्यामल साह की पत्नी ममता कुमारी (26) के रूप में हुई है। घायल श्यामल साह (28) ने बताया कि वह बुधवार शाम पत्नी ममता और तीन वर्षीय बेटी फूलों कुमारी के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे। सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के केदली गांव में उनके साले की शादी शुक्रवार को होनी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरा परिवार घर से निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  रोटी की तलाश में गया था केरल, भूस्खलन में सारण का युवक लापता; परिजनों को सताए जा रही चिंता

श्यामल साह के अनुसार, डुमरा चौक के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ममता कुमारी सड़क पर गिर गईं और उनका सिर सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में श्यामल साह और उनकी तीन वर्षीय बेटी फूलों कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है और दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्यामल और ममता की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष नागमणि ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार हुए दूसरी बाइक के चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed