फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The body of a young man from Gopalganj, who died in an accident in Dubai, reached his village, bihar news

Bihar: दुबई से गांव पहुंचा बेटे का शव, चीख-पुकार से गूंज उठा घर; तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 23 May 2026 09:03 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 09:03 AM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले के लकठहां गांव निवासी विजय कुमार गिरी की दुबई में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए दुबई में मजदूरी करते थे। 14 मई को काम से लौटते समय ऊंचाई से भारी ताबूक उनके ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
The body of a young man from Gopalganj, who died in an accident in Dubai, reached his village, bihar news
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले के भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत लकठहां गांव में शनिवार की अहले सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब दुबई में काम करने गए एक युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा।
विज्ञापन

मृतक की पहचान विजय कुमार गिरी के रूप में हुई है। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। विजय के अंतिम दर्शन के लिए गांव में स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


काम से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार विजय गिरी अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दुबई में मजदूरी करते थे। बीते 14 मई को वह काम खत्म कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊंचाई से भारी-भरकम ताबूत  उनके शरीर पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही विजय गिरी की मौत हो गई। विदेश में घटना होने के कारण कानूनी प्रक्रिया और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने में समय लगा। इसके बाद शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

विजय गिरी की असमय मौत से उनका पूरा परिवार टूट गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पति की मौत की खबर के बाद से पत्नी सपना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं उन्हें संभालने और ढांढस बंधाने में जुटी रहीं।

मासूम बच्चों को नहीं पता, अब नहीं लौटेंगे पापा

सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य विजय गिरी के बच्चों का था। मासूम बच्चों को अब तक यह भी नहीं पता कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। मृतक का बेटा अनुज गिरी सिर्फ 3 साल का है। वहीं बड़ी बेटी अंकिता 10 साल और छोटी बेटी अनुष्का 8 साल की है। पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।


ये भी पढ़े-  Bihar: नियम अपनी जगह, साली की शादी अपनी जगह! जब पेट्रोल पंप पर डब्बे में नहीं दिया डीजल, तो उठा लाए जनरेटर

इलाके में शोक की लहर

ग्रामीणों ने बताया कि विजय गिरी बेहद हंसमुख, सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वह हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनकी मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। विजय गिरी के अंतिम दर्शन और परिवार को सांत्वना देने के लिए लामीचौर के मुखिया मोहन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उनके घर पहुंचे। सभी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक और व्यक्तिगत मदद देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed