फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: Old faces dominate in Sattar Kattiya PACS election, win in six panchayats

Bihar PACS Election: सत्तर कट्टैया पैक्स चुनाव में पुराने चेहरों का दबदबा, छह पंचायतों में मिली जीत

Wed, 27 Nov 2024 08:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा के सत्तर कट्टैया पैक्स चुनाव में पुराने चेहरों का दबदबा बरकरार रहा। छह पंचायतों में जीत मिली, जबकि बाकी की गिनती जारी रही। विजेताओं ने जीत का जश्न एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Saharsa News: Old faces dominate in Sattar Kattiya PACS election, win in six panchayats
43 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती कराई गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा के सत्तर कट्टैया प्रखंड में मंगलवार को हुए पैक्स चुनाव की मतगणना बुधवार देर शाम पूरी हुई। महंथ सरयूग दास उच्च विद्यालय, मेनहा में 43 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती कराई गई। परिणामों में आधे से अधिक पुराने चेहरों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन

 
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रोहित कुमार साह ने बताया कि दस पंचायतों में से छह के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पूरीख पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी इफरान आलम को 191 मतों से हराकर जीत हासिल की। पंचगछिया से संजीव कुमार सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष संतलाल राय को 262 मतों से पराजित किया। इसी तरह, पटोरी पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष अशोक महतो ने चंदा देवी को 90 मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

 
वहीं, बारा पंचायत से औरस झा ने निवर्तमान अध्यक्ष कविता देवी को 150 मतों से शिकस्त दी। बिजलपुर पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष राहुल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऋतुराज को 571 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, बिहरा पंचायत में उपेंद्र दास ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रंग-गुलाल के साथ मनाया गया जश्न
विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ रोहित कुमार साह ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। विजेताओं के समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
 
रकिया, विशनपुर, सत्तर और सिहोल पंचायतों की मतगणना समाचार लिखे जाने तक जारी थी। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और गिनती के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

 
पुराने नेताओं का वर्चस्व बरकरार
चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि सत्तर कट्टैया में पुराने चेहरों का वर्चस्व कायम है। जनता ने निवर्तमान पदाधिकारियों पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, नए चेहरे भी मैदान में कड़ी टक्कर देने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed