फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura News: Pramod Yadav, a notorious criminal with a bounty of Rs 3 lakh, killed in police encounter

Crime: तीन लाख का इनामी कुख्यात अपराधी प्रमोद यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, राज्य में फैलाना चाहता था अपनी दहशत

Fri, 31 May 2024 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 May 2024 06:40 PM IST
सार

Madhepura Crime: मधेपुरा में गुप्त सूचना पर छापामारी करने पहुंची पुलिस पर कुख्यात अपराधी प्रमोद और उसके गिरोह ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में अपराधी प्रमोद यादव की गोली लगने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Madhepura News: Pramod Yadav, a notorious criminal with a bounty of Rs 3 lakh, killed in police encounter
मृतक कुख्यात अपराधी प्रमोद यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार STF और मधेपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार यानी 31 मई 2024 को तीन लाख रुपये का इनामी कुख्यात वांछित अपराधी प्रमोद यादव, पिता दिवंगत जयनारायण यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔंधा सिन्दुरिया टोला निवासी प्रमोद यादव का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और कटिहार रेल जिले के विभिन्न थानों में 20 से भी अधिक मामले दर्ज हैं। उनमें हत्या, डकैती, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर हमला जैसे कई गंभीर अपराध शामिल हैं। साथ ही रांची के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू से उसका सीधा संबंध था और उसके गुर्गों को वह पनाह देता था।

विज्ञापन

 
छापामारी के दौरान पुलिस टीम पर की थी फायरिंग
बिहार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी प्रमोद यादव की गिरफ्तारी को लेकर STF की टीम मधेपुरा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापामारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखकर प्रमोद यादव और उसके गैंग ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गिरोह का सरगना प्रमोद यादव मारा गया। घटनास्थल से कारबाइन, दो पिस्तौल और कई राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए। घटनास्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी और FSL की टीम पहुंच चुकी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन



 
खुद पुलिस बनकर भी देता था घटना को अंजाम
वर्ष 2020 के जनवरी माह में हथियार से लैस प्रमोद यादव गैंग ने पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था। उसी वर्ष जून माह में जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर वह पुलिस बनकर आया और अपने गांव हथिऔंधा के ही इन्द्रदेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, वर्ष 2021 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्णिया जिले के बड़हारा थाना क्षेत्र के मोजमपट्टी गांव के अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जो अपनी पत्नी के हत्याकांड के मुख्य गवाह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed