{"_id":"66b088ec079b78e69f04bb47","slug":"madhepura-news-mother-in-law-hanged-her-daughter-in-law-to-death-for-not-having-a-son-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधेपुरा में महिला की हत्या, मृतका की मां का आरोप- बेटा न होने पर सास ने फांसी लगा कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधेपुरा में महिला की हत्या, मृतका की मां का आरोप- बेटा न होने पर सास ने फांसी लगा कर मार डाला
Mon, 05 Aug 2024 01:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:40 PM IST
सार
Madhepura News: मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतका पूनम देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा के मुरलीगंज वार्ड 15 में एक महिला की उसके ससुरालवालों ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड-15 निवासी मिथिलेश कुमार की पत्नी पूनम देवी (22) के रूप में हुई है। महिला की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को सास द्वारा लगातार गाली-गलौज और धमकी दी जाती थी, जिसके कारण यह घटना घटी है।
विज्ञापन
मृतक महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी एक दिन पूर्व ही अपने मायके से ससुराल आई थी। सास द्वारा धमकी दी गई थी कि मार कर नहर में जला देंगे। रविवार की रात में उन्हें मारकर फांसी के फंदे पर टांग कर मौत के घाट उतार दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की दो बेटियां हैं और कोई बेटा न होने के कारण सास द्वारा लगातार गाली-गलौज और धमकी दी जाती थी। ससुराल वाले सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
इधर, मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।