फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   madhepura bihar news youth murder in madhepura wife love affair bihar police investigation

Bihar News: युवक की हत्या कर पोखर किनारे फेंका शव, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया बड़ा आरोप

Wed, 19 Mar 2025 01:04 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 01:04 PM IST
सार

Madhepura News: मृत युवक के पिता ने बताया कि करण को लगातार धमकियां मिल रही थीं कि अगर वह घर आएगा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। करण के ससुराल वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
madhepura bihar news youth murder in madhepura wife love affair bihar police investigation
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

विस्तार

मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव पोखर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड संख्या सात निवासी रंजीत कुमार सिंह के बेटे करण कुमार (23) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक करण कुमार के पिता रंजीत कुमार सिंह ने बेटे की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम करण अपने ससुराल आलमनगर के नवगछिया टोला गया था। अगली सुबह पोखर किनारे उसका शव मिला। पिता रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि करण की हत्या चाकू से सिर और मुंह पर वार कर की गई है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले करण की शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। उन्होंने कहा कि करण और उसकी पत्नी को बड़े लाड़-प्यार से रखा जाता था, लेकिन कुछ समय से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़


पत्नी के अवैध संबंध में हत्या की आशंका
मृतक के पिता के अनुसार करण की पत्नी का लौआलगान के एक युवक से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर करण को लगातार धमकियां मिल रही थीं कि अगर वह घर आएगा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। परिवार का आरोप है कि इन्हीं धमकियों के बीच मंगलवार की शाम करण अपनी ससुराल गया था। जहां उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई और शव को पोखर किनारे फेंक दिया गया। रंजीत कुमार सिंह ने भावुक होकर बताया कि उनकी बहू देखने में सुंदर थी, जबकि उनका बेटा थोड़ा श्यामला था। इस वजह से भी उनके बेटे को प्रताड़ित किया जाता था।


पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, पुलिस जांच में जुट गई। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Land For Jobs Case: ईडी दफ्तर पहुंचे लालू प्रसाद, राजद समर्थकों ने की नारेबाजी; तेजस्वी-रोहिणी ने ऐसा कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed