{"_id":"674de863a2b690adbf0e97f7","slug":"crime-in-bihar-in-madhepura-miscreants-shot-dead-a-car-rider-10-bullet-marks-on-his-body-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: कार सवार की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, शरीर पर 10 बुलेट के निशान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: कार सवार की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, शरीर पर 10 बुलेट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 02 Dec 2024 10:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:33 PM IST
सार
बिहार के मधेपुरा जिले में कार सवार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शरीर पर 10 बुलेट के निशान हैं। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा जिले में सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक कार सवार को गोलियों से छलनी कर दिया। कार सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर से भिट्ठा जाने वाली सड़क पर यमुनिया टोला मोड़ के समीप की है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 13 निवासी सुभाष यादव के बेटे रवि यादव (28) के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कार सवार को रोक कर उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की। उसके शरीर पर 10 बुलेट के निशान है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक रवि यादव कांप बलिया से वापस अपने घर कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने ओवरटेक उसको रोक कर गोलियों से छलनी कर दिया। वह कार में अकेले था।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। उनकी हत्या क्यों की गई है यह अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।