{"_id":"67eed80f1a5cbd866102d31c","slug":"bihar-police-patrolling-police-team-attacked-in-saharsa-one-choukidar-injured-situation-serious-refer-kosi-news-c-1-1-noi1369-2797406-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: गश्ती पुलिस पर बेखौफ अपराधियों ने की गोलीबारी, चौकीदार घायल; हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: गश्ती पुलिस पर बेखौफ अपराधियों ने की गोलीबारी, चौकीदार घायल; हायर सेंटर रेफर
Fri, 04 Apr 2025 03:25 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:25 PM IST
सार
Bihar Crime: पुलिस ने बताया कि पुलिस ने गश्ती के दौरान एक अपराधी को पकड़ने की कोशिश की गई थी। लेकिन अपराधी ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में चौकीदार घायल हो गया और इसी बीच आरोपी मौका देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। जिले के बसनही थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात गश्ती पर निकली पुलिस टीम पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में थाने में पदस्थापित ग्रामीण चौकीदार राजेंद्र पासवान को गोली लग गई, जिन्हें पहले सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद जिले भर में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सहरसा एसपी और कई थानों की पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और इलाके में सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Crime: राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर; मरीन ड्राइव पर स्कूटी सवार युवक को सिर में मारी गोली, अस्पताल में मौत
गश्ती के दौरान असामाजिक तत्वों से आमना-सामना
घटना को लेकर घायल चौकीदार राजेंद्र पासवान ने बताया कि वह थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार के साथ रात्रि गश्ती पर थे। वे इमजमाल संथाल टोला के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक पर सवार कुछ संदिग्ध युवकों को रोका गया। पुलिस को देखते ही उन लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा। अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली चौकीदार राजेंद्र पासवान की बांह में लगी। घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली उनके हाथ में अभी भी फंसी हुई है, जिस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें- Bihar: अपराधियों ने पहले युवक को पीटकर हाथ-पैर तोड़े, फिर खेत में फेंककर दागी कई गोलियां, वारदात से मचा दहशत
पकड़े जाने के डर से की फायरिंग
घटना को लेकर मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्ती के दौरान एक अपराधी को पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन अपराधी ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में चौकीदार घायल हो गया और इसी बीच आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। डीएसपी ने बताया कि इस वारदात के बाद पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है। एसपी स्वयं बसनही पहुंचे हैं और मामले की निगरानी कर रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन