Bihar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर; स्टेट हाइवे-58 पर हुआ हादसा
Accident News: बाइक सवार दो युवक पुरैनी से बिहारीगंज की तरफ जा रहे थे। लक्ष्मीपुर में एक अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार दिया। हादसे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा में स्टेट हाइवे-58 पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोड़ के पास की है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा JNKT मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चौसा की ओर से आ रहे थे। रात लगभग 11 बजे के आसपास लक्ष्मीपुर के समीप जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि बाइक समेत दोनों युवक सड़क पर गिरे पड़े थे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक के सिर में गहरी चोट लगी थी और वह मौके पर ही दम तोड़ चुका था, जबकि दूसरा युवक पास में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उदाकिशुनगंज थाना को हादसे की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान बिहारीगंज नगर पंचायत के कुस्थन वार्ड चार निवासी मो. एहसान (18) के रूप में हुई। वह घर का सबसे बड़ा बेटा था। टीवीएस शोरूम बिहारीगंज में काम करता था। घायल युवक की पहचान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔंधा निवासी मो. निजाम का बेटा मो. रजी अहमद (40) है। सोमवार की रात दोनों पुरैनी से वापस लौट रहे थे।
थाने पर असमाजिक तत्वों का हमला, तीन ASI सहित पांच पुलिसकर्मी घायल, चार आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच जुटी पुलिस
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर का माहौल गमगीन हो गया। इस संबंध में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।