फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Attack on police station in Madhepura Five policemen including three ASI injured, four accused arrested

Bihar News: थाने पर असमाजिक तत्वों का हमला, तीन ASI सहित पांच पुलिसकर्मी घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 05:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Jul 2025 05:58 PM IST
सार

मधेपुरा में दो पक्षों बीच जमीन विवाद में एक पक्ष के लोगों ने मंगलवार की सुबह थाना में पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें पांच पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। 10-15 की संख्या में असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला किया था। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar: Attack on police station in Madhepura Five policemen including three ASI injured, four accused arrested
घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत कुमारखंड थाना परिसर में मंगलवार 10-15 असमाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन एएसआई, एक ड्राइवर और एक डाटा ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की शुरुआत एक पुराने भूमि विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान गांव में मो. लड्डू और मो. जब्बार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को इस मामले में एक पक्ष द्वारा थाने में आवेदन भी दिया गया था। लेकिन जांच से पहले ही दूसरे पक्ष ने देर रात खेत जोत डाला, जिससे तनाव और बढ़ गया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह एक व्यक्ति इसी मामले को लेकर थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष से बातचीत के दौरान विवाद में उलझ गया। पुलिस ने स्थिति को शांत करने के लिए उसे थाने में बैठा लिया। तभी अचानक बाइक पर सवार करीब 10-15 युवक थाने में घुस आए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस हमले में एएसआई गणेश पासवान, एएसआई रविकांत कुमार, एएसआई राकेश कुमार, चालक राजीव कुमार और डाटा ऑपरेटर प्रीतम कुमार घायल हो गए। हमले के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार हमलावरों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मधेपुरा के एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed