फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news woman suspicious death husband accused of dowry death in madhepura bihar police investigation

Bihar: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर अवैध संबंध का आरोप; मायके वालों ने कहा- बेटी को प्रताड़ित करता था दामाद

Tue, 25 Mar 2025 11:12 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 11:12 AM IST
सार

Madhepura News: मृतका की मां हीरा देवी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दामाद ने दहेज में गाड़ी की मांग शुरू कर दी थी। जब उनकी आर्थिक स्थिति इस मांग को पूरा करने लायक नहीं थी, तो काजल पर अत्याचार बढ़ने लगा।

विज्ञापन
bihar news woman suspicious death husband accused of dowry death in madhepura bihar police investigation
काजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहठा निवासी विपिन कुमार की पत्नी काजल कुमारी (22) के रूप में हुई है। उसका मायका कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में था। काजल की शादी ढाई साल पहले विपिन साह से हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति के अवैध संबंध और दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के मायकेवालों का कहना है कि पति विपिन साह घर पर ही कोचिंग पढ़ाता था, इसी दौरान उसका किसी अन्य लड़की से लव अफेयर हो गया। इसके बाद से वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। काजल को आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


दहेज में बाइक की मांग कर रहा था आरोपी
मृतका की मां हीरा देवी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दामाद ने दहेज में गाड़ी की मांग शुरू कर दी थी। जब उनकी आर्थिक स्थिति इस मांग को पूरा करने लायक नहीं थी, तो काजल पर अत्याचार बढ़ने लगा।सोमवार की शाम काजल के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई, फिर उसे जबरन जहर खिलाकर मार दिया गया। मायकेवालों का दावा है कि उस पर मोटर पाइप से हमला किया जाता था और आए दिन यातनाएं दी जाती थीं।
विज्ञापन

 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतका का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतका का फाइल फोटो

 

bihar news woman suspicious death husband accused of dowry death in madhepura bihar police investigation
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छह महीने के बच्चे को छोड़ गई काजल
काजल की एक छह महीने की संतान है, जिसका जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ था। इस सर्जरी के लिए मायकेवालों ने एक लाख रुपये खर्च किए थे। बावजूद इसके ससुराल में काजल को कभी सम्मान नहीं मिला और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। मंगलवार की सुबह मधेपुरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Madhepura News: मृतका की मां हीरा देवी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दामाद ने दहेज में गाड़ी की मांग शुरू कर दी थी। जब उनकी आर्थिक स्थिति इस मांग को पूरा करने लायक नहीं थी, तो काजल पर अत्याचार बढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed