फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: teacher died in train accident madhepura station rail police investigation

Bihar News: बेटी को ट्रेन में बैठाकर उतर रहे थे पिता, पैर फिसला तो प्लेटफॉर्म से गिरे और चली गई जान

Wed, 02 Jul 2025 02:58 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 02:58 PM IST
सार

Madhepura News: काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन बार-बार कॉल करने लगे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Bihar News: teacher died in train accident madhepura station rail police investigation
शव मिलने की सूचना पर मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़

विस्तार

बिहार के मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में शिक्षक की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बेटी को ट्रेन में बैठाने के बाद नीचे उतर रहे थे। पैर फिसलने से वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े। अंधेरा ज्यादा होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला और वह रातभर वहीं पड़े रहे। सुबह शव मिलने पर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के चकला सुखासन वार्ड-12 निवासी रविंद्र कुमार यादव (50) के रूप में हुई है। वे वर्तमान में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-19 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन

'झूठे वादों की फ्री डिलीवरी कर रहे पीएम और सीएम'- लालू यादव ने AI तस्वीर बनवा कर लिखी यह बात
विज्ञापन


सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर थे कार्यरत
जानकारी के मुताबिक रविंद्र कुमार यादव सहरसा जिले के केशोपुर धबौली मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की रात उनकी बेटी को परीक्षा देने पटना भेजना था। वह बेटी को कोसी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाकर खुद नीचे उतर रहे थे, तभी पैर फिसल गया और वे प्लेटफॉर्म से नीचे पटरी पर गिर पड़े। अंधेरा अधिक होने के कारण किसी को हादसे का पता नहीं चल सका। सुबह जब यात्रियों की आवाजाही शुरू हुई तो किसी की नजर प्लेटफॉर्म के नीचे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद आरपीएफ को सूचना दी गई। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़

कॉल करने पर नहीं मिल रहा था कोई रिस्पांस
इधर, काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन बार-बार कॉल करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मधेपुरा रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रविंद्र कुमार यादव की मौत ल की खबर मिलते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार टूट गया है। सहरसा में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम तक शव मधेपुरा पैतृक गांव लाया जाएगा।

शव मिलने की सूचना पर मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed