{"_id":"671a4ebaf2ffc1de9408ba41","slug":"bihar-news-suspicious-death-of-young-man-living-away-from-home-for-girl-used-to-work-in-a-courier-company-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लड़की के लिए घर से दूर रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, कोरियर कंपनी में करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लड़की के लिए घर से दूर रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, कोरियर कंपनी में करता था काम
Thu, 24 Oct 2024 07:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:12 PM IST
सार
बिहार के सहरसा जिले में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक प्रेम-प्रसंग के चलते अपने परिजनों से बीते छह महीने से अलग रह रहा था।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला के मिश्रा टोला वार्ड-26 में एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद किया गया है। शव की पहचान अमेजन कोरियर कंपनी में कार्यरत शहर के मीरा सिनेमा रोड निवासी गजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वह किसी लड़की के प्रेम-प्रसंग में बीते छह महीने से घर से अलग मिश्रा टोला में रह रहा था। मृतक के बड़े भाई रोशन कुमार सिंह ने बताया कि वह बीते छह साल से अमेजन में काम करता था। इसी बीच किसी महिला जो पूर्व से ही शादीशुदा है से उसका प्रेम-प्रसंग चलने लगा। इसका विरोध परिवार के लोगों ने किया तो वह बीते छह महीने से किराए का कमरा लेकर रहता था। गुरुवार को वह अपने सुपरवाइजर को कॉल कर खूब रोया था और काम नहीं करने की बात कही थी, जिसके बाद अपने छोटे भाई अर्जुन सिंह को भी कॉल किया था। उसको भी आज बाइक खराब रहने के कारण काम पर नहीं जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
परिजन और पुलिस
अर्जुन ने बताया कि वह भी आज से अमेजन में काम शुरू किया था। मुझे पूछा जो किस इलाके में दिया तो मैंने हटिया गाछी एरिया देने की बात कही। बड़े भाई रोशन सिंह ने बताया कि कुछ देर पहले उन लोगों को जानकारी मिली कि उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। जब वह लोग यहां आए तो देखा कि वह फर्श पर था। बगल के कमरे में रहने वाले एक युवक ने उसे एक वीडियो दिया, जिसमें उसका घुटना फर्श पर था और चादर पंखा में बांधा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने बताया कि बगल के कमरे में रहने वाला युवक ने बताया कि मृतक उसे सिर में दर्द होने की बात कह दवाई लेने भेजा था। जब तक वह दवाई लेकर आया तो उसका कमरा बंद था और वह लटका था। इस बाबत सदर थाना के सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।