फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News : Nodal officer was locked in office with girl students BN Mandal University Madhepura bihar

Bihar News : कार्यालय में छात्राओं के साथ बंद थे नोडल पदाधिकारी, बिहार के विश्वविद्यालय की खूब हो रही चर्चा

Thu, 04 Sep 2025 10:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Sep 2025 10:15 PM IST
सार

 Bihar : बिहार का एक विश्वविद्यालय अचानक चर्चाओं से घिर गया। कॉलेज के नोडल पदाधिकारी की करतूत सुनकर हर कोई शर्मसार महसूस कर रहा है। अब विश्वविद्यालय के कर्मचारी ही उसके खिलाफ कार्रवाई होने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Nodal officer was locked in office with girl students BN Mandal University Madhepura bihar
कॉलेज में टाला खोलते कर्मी और कमरे से निकल भागते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा का बीएन मंडल विश्वविद्यालय आज चर्चा में है। वजह आपत्तिजनक है। बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी कॉलेज की चार  छात्राओं के साथ अपने कार्यालय के कमरे में बंद मिले। इस बात की जानकारी होने के बाद जमकर हंगामा हुआ।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-BSEB Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता और डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रकांत भारती के कार्यालय में बाहर से ताला लगा हुआ था। कई लोग उन्हें काम के सिलसिले में ढूंढ रहे थे। जब नोडल पदाधिकारी कॉलेज में नहीं मिले तब लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी हंगामा के बीच लोगों ने चपरासी को ताला खोलने की बात कही। लोगों के दवाब को देखकर एक कर्मचारी आया और उसने कार्यालय में लगा ताला खोल दिया। फिर क्या था, ताला खुलते ही कमरे के अंदर से सबसे पहले अधिकारी बाहर निकले। फिर वहां मौजूद लोग कार्यालय के अंदर घुस गये और फिर अंदर का नजारा देखकर जमकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-BSEB : बिहार बोर्ड ने की घोषणा, इसी महीने होगी सक्षमता परीक्षा, जानिए अभ्यर्थी कैसे करेंगे आवेदन

घटना के संबंध में अब भीड़ में शामिल लोग यह पूछने लगे कि आखिर ऐसा कौन सा काम था, जिसके लिए नोडल अधिकारी छात्राओं के साथ एक कमरे में बंद थे। इस घटना की जानकारी होते ही पूरा कॉलेज प्रशासन वहां जमा हो गया। लोगों के द्वारा शोर मचाने पर नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रकांत भारती ने दलील देते हुए कहा कि छात्राओं के पिता के नाम में गड़बड़ी थी, जिसका सुधार किया जा रहा था। नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रकांत भारती ने कहा कि इसी वजह से छात्राओं को अंदर बुलाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि यह सारी लड़कियां मेरी बेटी के समान हैं। फिलहाल इस मामले की चर्चा खूब हो रही है।


                                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed