फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: munshi murder extortion in madhepura during road construction bihar police investigation

Bihar: मधेपुरा में रंगदारी नहीं देने पर मुंशी की हत्या, पुल निर्माण के दौरान अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Fri, 22 Aug 2025 01:56 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Aug 2025 01:56 PM IST
सार

Madhepura News: मृतक की भाभी ने बताया कि मुखिया पति सुशील यादव सड़क निर्माण में रंगदारी की मांग कर रहे थे। रंगदारी नहीं देने पर पुल निर्माण के दौरान अपराधियों ने मुंशी को घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जानिए पूरा मामला....

विज्ञापन
Bihar News: munshi murder extortion in madhepura during road construction bihar police investigation
मृतक मुंशी के घर पर जुटी लोगों की भीड़

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले में गुरुवार शाम पुल निर्माण कार्य के मुंशी की कथित तौर पर रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दी गई। यह घटना मधेपुरा और भागलपुर जिले की सीमा पर गरैया टोला से ढोलबज्जा मार्ग पर हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान भरगामा वार्ड 12 निवासी जय किशोर यादव के बेटे वैभव कुमार (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन


लाठी-डंडे से जमकर की पिटाई 
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे वैभव पुल निर्माण स्थल पर कार्य की देखरेख कर रहे थे। तभी हथियारों और लाठी-डंडों से लैस छह से अधिक हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। परिजनों ने कहा कि वैभव ने हमलावरों का विरोध किया, जिसके बाद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। वैभव के शरीर में कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल वैभव को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar:  जिला अवर निबंधक विनय सौरभ के ठिकानों पर छापेमारी, आय से 188% अधिक संपत्ति का खुलासा; एक्शन में ईओयू टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने से पहले मुखिया पति पर लगाया आरोप 
मृत्यु से पहले वैभव ने चौसा पुलिस को दिए अपने बयान में वर्तमान मुखिया पति सुशील यादव, उनके बेटे, भाई और 4-5 अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया। वैभव ने बताया कि सुशील यादव उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि 30 जुलाई को सुशील यादव के बेटे आकाश यादव और उनके सहयोगियों ने उन पर पहले भी जानलेवा हमला किया था और धमकी दी थी। इस मामले में वैभव ने चौसा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें-  PM Modi : पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री की तुलना क्लर्क-चपरासी से क्यों की? निशाने पर कांग्रेस-राजद-आप

30 जुलाई को की थी मारपीट 
वैभव की मां शोभा देवी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान उनके बेटे के साथ पहले भी मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। उन्होंने दावा किया कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन के कार्यशैली पर खड़ा कर दिया है।

मृतक मुंशी के घर पर जुटी लोगों की भीड़

मृतक मुंशी के घर पर जुटी लोगों की भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed