फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   EOU raids on premises of Vinay Saurabh posted in District Sub Registrar Office Bhagalpur

Bihar: जिला अवर निबंधक विनय सौरभ के ठिकानों पर छापेमारी, आय से 188% अधिक संपत्ति का खुलासा; एक्शन में ईओयू टीम

Fri, 22 Aug 2025 12:57 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Aug 2025 12:57 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर आई है, आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को जिला अवर निबंधक कार्यालय, भागलपुर में पदस्थापित विनय सौरभ के ठिकानों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत छापेमारी की है।

विज्ञापन
EOU raids on premises of Vinay Saurabh posted in District Sub Registrar Office Bhagalpur
Bihar News : भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत विनय सौरभ के ठिकानों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को जिला अवर निबंधक कार्यालय, भागलपुर में पदस्थापित विनय सौरभ के ठिकानों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जांच में सामने आया कि विनय सौरभ ने अपनी ज्ञात वैध आय ₹1,43,85,000/- (एक करोड़ तैतालीस लाख पचासी हजार) के मुकाबले ₹2,70,78,000/- (दो करोड़ सत्तर लाख अठहत्तर हजार) की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है। यह उनकी वैध आय से लगभग 188.23% अधिक पाई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Special Welcome: पीपल की पत्ती पर मधुरेंद्र की नायब कलाकारी, गौतम बुद्ध को प्रणाम करते हुए पीएम की बनाई तस्वीर
विज्ञापन


EOU की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की
टीम ने कई स्थानों पर रेड मारी है, जिनमें पैतृक आवास: सेनुआर, थाना शिव सागर, जिला रोहतास (सासाराम), निजी निवास अभिनव इनक्लेव, खंजरपुर, थाना बरारी, जिला भागलपुर, एक अन्य आवास पैनोरमा सिटी, बाईपास रोड, थाना सदर, जिला पूर्णिया और कार्यस्थल: जिला अवर निबंधक कार्यालय प्रकोष्ठ, भागलपुर है। इस कार्रवाई के बाद विनय सौरभ के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 21/2025, दिनांक 21.08.2025 को दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत कायम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती
इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित अभिनव एन्क्लेव वाले आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। निबंधन कार्यालय के बाहर भी सख्त निगरानी की जा रही है।

सोने व हीरे के आभूषण मिले हैं
भागलपुर के खंजरपुर स्थित आवास अभिनव एन्क्लेव से आर्थिक अपराध इकाई टीम को विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों से जुड़ी डिपाजिट स्कीम के दस्तावेज, बांड और जमीन के भी पेपर मिले हैं। इसके अलावे टीम ने सोने एवं हीरे के आभूषण भी बरामद किए हैं।  ईओयू बरामद चीजों का मूल्यांकन कर रही है। इस छापेमारी के दौरान टीम कैश गिनती करने वाली मशीन भी साथ में ले गयी है।

ये भी पढ़ें- Bihar: भोजपुरी गानों को मिलेगी अब पहचान, अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने की उठी मांग



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed