फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: minister bijendra yadav targeted lalu yadav in jdu workers conference in madhepura

Bihar: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री बिजेंद्र ने लालू पर साधा निशाना, कहा- जीतने के बाद पहला काम घोटाला

Sun, 08 Dec 2024 06:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Dec 2024 06:17 PM IST
सार

Bihar: मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि उन लोगों ने क्या काम किया, जिनको आप लोगों ने वोट दिया। पहले काम चारा घोटाला, इस्तीफा के बाद पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना, बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाना। वोट चाहिए जात का और शादी हुई क्रिश्चियन से…

विज्ञापन
Bihar News: minister bijendra yadav targeted lalu yadav in jdu workers conference in madhepura
मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में रविवार को जनता दल यू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के रासबिहारी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलेभर से जदयू के नेता व कार्यकर्ता आए हुए थे। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार सरकार के ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र में हम लोगों ने अच्छा काम किया, लेकिन फिर भी पिछले चुनाव में यहां हम लोग दो सीट हार गए और पार्लियामेंट में भी एक सीट हार गए। मंत्री ने कहा कि उन लोगों ने क्या काम किया, जिनको आप लोगों ने वोट दिया। पहले काम चारा घोटाला, इस्तीफा के बाद पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना, बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाना। उन्होंने कहा कि वोट चाहिए जात का और शादी हुई क्रिश्चियन से।
विज्ञापन


विधान परिषद में अब्दुल बारी सिद्दीकी सबसे सीनियर लीडर हैं, लेकिन आज वह छठे स्थान पर बैठते हैं और राबड़ी देवी पहले स्थान पर बैठती है। बिजेंद्र यादव ने कहा कि जिसका नेता अच्छा होगा, उसका शासन अच्छा होगा। जिसका नेता गंदा होगा उसका शासन गंदा होगा। इसलिए गंदे को मत चुनिए अच्छे को चुनिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश जी ने मुसहर जात के जीतन राम मांझी को बनाया सीएम 
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब 2014 के लोकसभा चुनाव में हारे थे, तो उन्होंने जीतन राम मांझी मुसहर जात के आदमी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, लेकिन ये जब चारा घोटाला में मुख्यमंत्री रहते हुए जेल गए तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। बिहार का बंटवारा किया। उन्होंने कहा कि इसीलिए सतर्क रहिए और आने वाले वक्त में समाज के विकास के लिए, सभी वर्गों के उत्थान के लिए जनता दल यूनाइटेड और एनडीए के घटक दलों के साथ मिलकर के हमलोग नए बिहार की कल्पना को साकार करें।


सरकार की योजनाओं का लोगों को दें जानकारी 
वहीं, सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में घर-घर बिजली पहुंचाया। इसका यह मॉडल केंद्र सरकार एडॉप्ट किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव में महिलाओं की भागदारी को बढ़ाएं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं।


संगठन को धारदार और मजबूत बनाएं। आगे वाले विधानसभा में जदयू को अधिक से अधिक सीटों पर जीत दिलाना है। जदयू नेता निखिल मंडल ने कहा कि पूरे बिहार में 2005 से अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की झड़ी लग गई है। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश ऋषिदेव ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed