{"_id":"684539aae32f3a08fe0ab2b1","slug":"bihar-news-madhepura-father-shoots-son-dead-in-madhepura-bihar-police-investigation-crime-news-kosi-news-c-1-1-noi1373-3037465-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पिता ने अपने ही बेटे को मार डाला, इस वजह से सीने में मारी गोली; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पिता ने अपने ही बेटे को मार डाला, इस वजह से सीने में मारी गोली; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Sun, 08 Jun 2025 01:29 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:29 PM IST
सार
Madhepura News: युवक बेटा नशे का आदी था। अक्सर लोगों के साथ झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। फोटो - अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर तिरासी टोला में शनिवार की रात एक पिता ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मन्नू कुमार चौधरी (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता गेनू चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइकिल ठीक करने के लिए पिता से लिए थे रुपये
मृतक की पत्नी बेबी देवी के अनुसार शनिवार की शाम मन्नू ने अपने पिता से साइकिल ठीक कराने के लिए 400 रुपये लिए। इसके बाद वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर सोतारी टोला गया, जहां उसने नशा और वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गांव के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना मन्नू के पिता गेनू चौधरी को दी और उन्हें बेटे को घर ले जाने को कहा। सूचना मिलने पर गेनू मौके पर पहुंचे और मन्नू को घर चलने के लिए कहा, लेकिन मन्नू ने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर गेनू ने गुस्से में अपनी बंदूक से मन्नू के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एक हॉल में 51 दूल्हे लेकर पहुंचेंगे बारात, मां वैष्णो देवी सेवा समिति करा रही सामूहिक विवाह
विज्ञापन
आठ साल पहले मन्नू की हुई थी शादी
मन्नू की शादी आठ साल पहले सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के अकहा गांव में हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। मन्नू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन परिजनों के अनुसार वह शराब का आदी था। वह अक्सर शराब पीकर लोगों से झगड़ा करता था, जिससे उसके पिता गेनू तंग आ चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गेनू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्वालपाड़ा थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।