Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mass marriage in SKM in Patna: Maa Vaishno Devi Seva Samiti, marriage of 51 couples

Marriage Day : एक हॉल में 51 दूल्हे लेकर पहुंचेंगे बारात, मां वैष्णो देवी सेवा समिति करा रही सामूहिक विवाह

Sun, 08 Jun 2025 11:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 08 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

Vivah 2025: पटना में आज एक सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह सिलसिला 2010 से लगता चल रहा है। यह एक सामूहिक विवाह नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जिसमें लोगों के दिल मिलें और दिल की बात बाकी लोगों तक पहुंचे।

Bihar News: Mass marriage in SKM in Patna: Maa Vaishno Devi Seva Samiti, marriage of 51 couples
शादी की तस्वीर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    पिछले 15 साल से अनवरत चल रहा 'एक विवाह ऐसा भी’ की चर्चा आज पूरे बिहार में है। यह चर्चा इसलिए है क्यों कि 'एक विवाह ऐसा भी’ के द्वारा आज फिर 51 जोड़ियों की शादी होगी।  इस खास शादी में हर बार कुछ अलग होता है। इस बार पटना के एस के मेमोरियल हॉल में 51 जोड़े शादी का आयोजन किया गया है। शाम में सारे दूल्हे घोड़ी चढ़कर महाराणा प्रताप भवन से एसके मेमारियल के लिए चलेंगे। 'एक विवाह ऐसा भी’ कई मायनों में अलग होता है। शादी की बाकी खूबसूरती के बीच देश के नामी लोग शिरकत करेंगे। इन जोड़ों का आशीर्वाद देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित होंगे और सभी जोड़े को आशीर्वाद देंगे। शहर के कई प्रतिशत लोग भी वैवाहिक कार्यक्रम उपस्थित होकर वर वधू का आशीर्वाद देंगे।


    नीतीश सरकार ने महिला और बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष-सदस्य बनाए, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी

    विज्ञापन

    कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश सरावगी ने बताया कि कार्यक्रम में अनुराग सांकृत्यायन, फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, संजय कुमार सिंह, गायिका रितिका राज को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। विवाह के लिए श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पंडाल बनाया गया है। समाजसेवी मुकेश हिसारिया ने बताया कि इस वर्ष शादी में विशेष आयोजन स्पाइनल कॉर्ड इंज्यूरी का रहेगा।

    विज्ञापन

    Followed