{"_id":"68a0189d0898ed0e0f05f951","slug":"bihar-news-land-dispute-brother-beaten-death-in-madhepura-bihar-police-investigation-crime-news-kosi-news-c-1-1-noi1373-3288817-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिजली बिल मांगने पर सगे भाई ने पीट-पीट कर ली जान, नोकझोंक के बाद सहयोगियों संग मिलकर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिजली बिल मांगने पर सगे भाई ने पीट-पीट कर ली जान, नोकझोंक के बाद सहयोगियों संग मिलकर किया जानलेवा हमला
Sat, 16 Aug 2025 12:22 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 12:22 PM IST
सार
Madhepura News: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर घैलाढ़ ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा में बिजली बिल के विवाद में बड़े भाई ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मंझले भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है। इस घटना में बड़े भाई उमाकांत यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर छोटे भाई श्याम यादव (40) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं, मृतक के पिता प्रयाग प्रसाद यादव, मां सत्यभामा देवी और छोटे भाई बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज घैलाढ़ पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: घर से 200 मीटर दूर युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम; परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले श्याम यादव और उमाकांत यादव के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि उमाकांत यादव, उसकी पत्नी पार्वती देवी, ससुर, पत्नी के भाई और चार-पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर श्याम यादव के साथ मारपीट की। हमले के दौरान श्याम यादव के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल बबलू यादव ने बताया कि चारों भाइयों के बीच पहले ही जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन बिजली का मीटर एक ही था। हाल में आए 10 हजार रुपये के बिजली बिल को लेकर विवाद हुआ। बड़ा भाई बिल चुकाने से इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर दिन में दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात में उमाकांत की पत्नी ने अपने मायके वालों और अन्य बदमाशों को फोन कर बुला लिया और हमला कर दिया।
घटना में घायल सत्यभामा देवी ने भी आरोप लगाया कि उमाकांत की पत्नी पार्वती देवी अक्सर विवाद का कारण बनती थी। वह गाली-गलौज करती रहती थी। मृतक श्याम यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और घर पर किराना दुकान चलाता था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अमलेश कुमार (12) सहरसा में पढ़ाई करता है, जबकि छोटा बेटा विमलेश कुमार (8) गांव में ही रहता है।
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: शराब तस्कर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, प्रभारी ओपी अध्यक्ष सूरज कुमार भारती ने बताया कि घटना की सूचना पर घैलाढ़ ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।