फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: Youth shot dead near house in Vaishali, two bullets fired in temple and stomach

Bihar Crime: घर से 200 मीटर दूर युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम; परिजनों में कोहराम

Sat, 16 Aug 2025 11:05 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 16 Aug 2025 11:05 AM IST
सार

Vaishali Crime: पुलिस ने बताया कि देर रात युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Crime: Youth shot dead near house in Vaishali, two bullets fired in temple and stomach
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के हरप्रसाद गांव में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मरई गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: शराब तस्कर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

 
घर से 200 मीटर दूर मिली मौत
परिजनों के अनुसार, शिवम शुक्रवार देर रात अपने घर से करीब 200 मीटर दूर ब्रह्म स्थान के पास खड़ा था। तभी वहां पहुंचे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसकी कनपटी और पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल शिवम को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की छानबीन शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल हाजीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की तलाश में छापामारी भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल
 
महिसौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि देर रात युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed