फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : JDU party leader sanjay jha targeted Lalu Yadav RJD party in Supaul Bihar

Bihar news : संजय झा ने विपक्ष पर कसा तंज, कहां- इस चुनाव में उनका होगा पिंडदान, गयाजी में तर्पण भी

Sat, 23 Aug 2025 08:10 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 23 Aug 2025 08:10 PM IST
सार

Bihar : संजय झा आज विपक्ष के साथ-साथ लालू यादव पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कभी बिहार का मुख्यमंत्री जेल में मिलता था, लेकिन अब लालटेन बाजार में भी नहीं मिलता है। इस चुनाव में विपक्ष का पिंडदान होगा और गया जी में तर्पण भी होगा।

विज्ञापन
Bihar News : JDU party leader sanjay jha targeted Lalu Yadav RJD party in Supaul Bihar
कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री सहित अन्य।

विस्तार

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा आज विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर खूब बोले। उन्होंने कहा कि कभी बिहार का मुख्यमंत्री जेल में मिलता था। लेकिन, अब लालटेन बाजार में भी नहीं मिलता है। इस चुनाव में विपक्ष का पिंडदान होगा और गया जी में तर्पण भी होगा।

विज्ञापन


अब लालटेन बाजार में भी नहीं मिलता है
दरअसल सुपौल के त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय के साइंस कॉलेज परिसर में शनिवार को एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने किया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर कई जुबानी हमले किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी बिहार का मुख्यमंत्री जेल में मिलता था। लेकिन, अब लालटेन बाजार में भी नहीं मिलता है। नीतीश कुमार ने आज बिहार में जो वर्किंग कल्चर खड़ा किया है, वह प्रशंसनीय है। आज तीन करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन है। नौ हजार मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। 125 यूनिट बिजली का बिल माफ कर दिया गया है। इंजीनियरिंग व आईटीआई कॉलेज की भरमार है। यह सब नीतीश कुमार की देन है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: केस होने पर तेजस्वी यादव बोले- मैं डरने वाला नहीं, सच बोलता रहूंगा, FIR से फर्क नहीं पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में विपक्ष का पिंडदान और गया जी में तर्पण भी होगा
संजय झा ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया जी आए तो विपक्ष ने सोशल मीडिया पर कहा कि पीएम पिंडदान करने आए हैं। लेकिन असलियत यह है कि इस चुनाव में विपक्ष का पिंडदान होगा और गया जी में तर्पण भी होगा। संजय झा ने कहा कि गया में 13 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास हुआ। सिमरिया पुल का उद्घाटन हुआ। बिहार अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गुजरात और महाराष्ट्र जैसा विकास मॉडल बनकर उभरेगा। बिहार में सिर्फ विकास की सरकार चलेगी और नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए 225 सीट जीतकर इतिहास रचेगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन का उद्घाटन, जाम की समस्या से मिलेगी निजात निजात

भ्रम की राजनीति कर रहा विपक्ष, केवल हो रही बयानबाजी
सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री राजभूषण सिंह निषाद, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और लोजपा आर के राष्ट्रीय महासचिव डॉ शहनवाज अहमद ने भी संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने विपक्ष की ओर से एसआईआर को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कहते हैं कि दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्णाटक और हरियाणा में बाहर के वोटरों का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया गया, लेकिन जब बिहार में एसआईआर हो रहा है तो यही लोग वोटरों के नाम कटने पर हंगामा खड़ा कर रहे हैं। चुनाव आयोग एसआईआर के जरिए मतदाता सूची को अपडेट कर रहा है। अगर नाम कटने से आपत्ति है तो विपक्षी पार्टियों को भी सहयोग करना चाहिए। ऐसे लोगों का नाम जोड़ने में बूथ लेवल एजेंट सहयोग कर सकते हैं। लेकिन ये लोग केवल बयानबाजी कर भ्रम की राजनीति करना चाहते हैं। विपक्ष के ऐसे प्रयासों को असफल बनाने के लिए हरेक कार्यकर्ता को मजबूती से मेहनत करनी होगी। मौके पर विधायक बीणा भारती, मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव, पूर्व विधायक लखन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed