फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: In Madhepura, a young man crossing river to give food to his mother died by drowning

Bihar News: नदी तैरकर मां को खाना देने जा रहे युवक की डूबने से मौत, सरकारी नाव की व्यवस्था करने की उठी मांग

Sun, 11 Aug 2024 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Aug 2024 07:31 PM IST
सार

Madhepura News: सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि साहुगढ़ के भातु टोला में नदी में डूबने से युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: In Madhepura, a young man crossing river to give food to his mother died by drowning
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में शनिवार को नदी तैरकर मां को खाना देने जा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव रविवार को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान साहूगढ़-2 पंचायत के भातु टोला वार्ड-6 निवासी प्रकाश राम के बेटे पवन कुमार (26) के रूप में हुई है। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई छेदन राम ने बताया कि शनिवार को उनकी मां साहुगढ़ नदी को पार कर धान रोपाई के लिए गईं थी। उनका छोटा भाई पवन राम दिन के लगभग 1.30 बजे मां को खाना देने नदी तैरकर जा रहा था। नदी में पानी का अधिक प्रवाह होने कारण वह डूब गया। शनिवार को स्थानीय लोगों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार को दोबारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। इस बीच लगभग साढ़े 11 बजे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उसकी लाश मिली। फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


साहूगढ़-2 पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने कहा कि पवन कुमार काफी गरीब परिवार से था। उनके परिवार के लोग मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को अविलंब मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। मुखिया मुकेश और स्थानीय लोगों ने कहा कि भातु टोला के अधिकांश लोगों का खेत नदी के दूसरी तरफ है। यहां नजदीक में पुल नहीं है, जिसके कारण लोग तैरकर नदी पार करते हैं। इस वजह से हमेशा डूबने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां सरकारी नाव की व्यवस्था की जाए, ताकि लोग आसानी से दूसरी तरफ जा सकें। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि साहुगढ़ के भातु टोला में नदी में डूबने से युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed