फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: husband killed wife in madhepura bihar police investigation crime news hindi

Bihar News: पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, आठ माह की बेटी के सामने कर दी निर्मम हत्या

Tue, 22 Apr 2025 11:08 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

Bihar Crime News: स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। बीती रात भी यही हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी को धारदार हथियार लेकर मार डाला।

विज्ञापन
Bihar News: husband killed wife in madhepura bihar police investigation crime news hindi
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा के चौसा में सोमवार की रात महिला की हत्या मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रातभर गांव में ही मकई खेत में छिपा हुआ था। सुबह जब वह पानी पीने के लिए गांव की और आया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध के शक में मार डाला। 

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी बादल कुमार ने बताया कि 18 माह पहले उसकी शादी खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर में हुई थी। शादी से पहले से ही उनकी पत्नी का दूसरे युवक से अफेयर चल रहा था। शादी में भी मारपीट हुई थी। शादी से पहले जिस लड़के से उनकी पत्नी का अफेयर था, उसे छोड़कर अब दूसरे लड़के से बात करती थी। पहले जिस लड़के से अफेयर था वह बार-बार जान से मारने की धमकी देता था। सोमवार की शाम मै शराब पीकर घर आया। दरवाजा पर बने मचान पर कुछ देर बैठने के बाद आंगन गए। मेरे पास पिस्टल था। मुंह धोते समय में पिस्टल को निकाल कर बाहर रख दिया था, जिसे मेरी पत्नी ने देख लिया। इसके बाद पत्नी ने पिस्टल छीनने की कोशिश की। मैंने कहा कि मेरे ऊपर आदमी लगा हुआ है, तुम्हें भी जिंदा नहीं छोडूंगा। 
विज्ञापन


तलवार से वारकर मार डाला
बादल ने कहा कि उक्त बात को लेकर हमलोगों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि मैंने तलवार से उसकी गर्दन काट दी। हत्या के बाद मैं पड़ोस के एक व्यक्ति को तलवार दे दिया और वहां से भाग गया। इध, मामले में  चौसा थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका शांत स्वभाव की थी। वह अपने पति और बच्चे के साथ ही गांव में रहती थी, जबकि सास और ससुर मजदूरी करने के लिए पंजाब गए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed