{"_id":"68ba994a2e0c9a433f0b2442","slug":"bihar-news-friend-killed-youth-wife-love-affair-in-madhepura-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1373-3368454-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'भरोसे का खून', अवैध संबंध के शक में दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'भरोसे का खून', अवैध संबंध के शक में दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी
Fri, 05 Sep 2025 02:25 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:25 PM IST
सार
मधेपुरा जिले के भतनी थाना क्षेत्र के बरहकुरवा गांव में गुरुवार रात 17 वर्षीय राजीव कुमार की उसके ही दोस्त विजय कुमार ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भतनी थाना क्षेत्र के बरहकुरवा गांव में गुरुवार रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वार्ड-12 निवासी अनिल यादव के पुत्र राजीव कुमार (17) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके ही दोस्त विजय कुमार ने धारदार हथियार (दबिया) से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।
मृतक के चचेरे भाई निरंजन कुमार ने बताया कि विजय ने मोटर का तार जोड़ने के बहाने राजीव को अपने घर बुलाया। जैसे ही राजीव वहां पहुंचा, विजय ने दबिया से उसकी गर्दन और कनपटी पर वार कर दिया। शुक्रवार सुबह विजय के आंगन में राजीव का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों और गांव में कोहराम मच गया।
पढे़ं: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक राजीव का पिछले तीन साल से विजय की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी रंजिश में विजय ने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दे दिया। राजीव मजदूरी करता था और अविवाहित था। वह तीन बहनों और दो भाइयों में चौथे स्थान पर था।
घटना की जानकारी मिलते ही भतनी थाना पुलिस और एएसपी प्रवेंद्र भारती मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।