फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress guarantee letter under Mai Behan Samman Yojana, promise to give 2500 every month to needy woman

Bihar: माई बहिन सम्मान योजना के तहत कांग्रेस सौंप रही गारंटी पत्र, जरूरतमंद महिला को हर माह 2500 देने का वादा

Wed, 28 May 2025 08:47 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 08:47 PM IST
सार

Political News: सुपौल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुधवार से माई बहन सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भराना शुरू किया गया है। डोर टू डोर कैंपेन कर महिलाओं को योजना के विषय में जागृत किया जाएगा।

विज्ञापन
Congress guarantee letter under Mai Behan Samman Yojana, promise to give 2500 every month to needy woman
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद जिलाध्यक्ष सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। महागठबंधन की सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने 'माई बहिन सम्मान योजना' को लेकर सुपौल जिले में सक्रिय अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रो. सूर्यनारायण मेहता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार कांग्रेस की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन

 
प्रो. मेहता ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पहले से ही कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में सत्ता में आने के बाद इस योजना को लागू किया है। अब बिहार में भी विधानसभा चुनाव के बाद अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो पहली ही कैबिनेट बैठक में यह योजना लागू कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है और महिलाओं को गारंटी पत्र भी सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अहियापुर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्णिया सांसद, भावुक होकर रो पड़े; किसे बता दिया ‘सिंदूर का सौदागर’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'भाजपा के जुमलों से अलग है कांग्रेस का वादा'
इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा कि यह वादा भाजपा के झूठे वादों जैसा नहीं है, जैसा कि 15 लाख रुपये खाते में भेजने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही गई थी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है।
 
राज नारायण गुप्ता ने कहा कि इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने महिलाओं से योजना का लाभ उठाने के लिए अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।

 
जिला सम्मेलन में जुटेंगे कार्यकर्ता, सांसद रंजीत रंजन करेंगी उद्घाटन
प्रेस वार्ता के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि दो जून को जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष प्रो. मेहता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस सम्मेलन में भाग लें और पार्टी की रणनीति को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, चार गंभीर; पूजाई की तैयारी कर रहे परिवार में मचा कोहराम
 
प्रेस वार्ता में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वाति मंडल, पर्यवेक्षक ज्योति खन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव, कोऑर्डिनेटर रितेश मिश्रा, डॉ. रमेश प्रसाद यादव, सूरज नारायण यादव, जितेंद्र झा, जगदीश विश्वास, सगीर आलम, गुड्डू झा, देवनारायण यादव, सुभाष सिंह, उपेंद्र तांत्रिक, रामचंद्र यादव, श्याम सुंदर चौधरी और महानंद यादव समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed