फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Woman died, four critical in collision between two bikes; chaos in family preparing for Pujai

Bihar News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, चार गंभीर; पूजाई की तैयारी कर रहे परिवार में मचा कोहराम

Wed, 28 May 2025 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 May 2025 06:30 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने के कारण हुआ।
 

विज्ञापन
Bettiah News: Woman died, four critical in collision between two bikes; chaos in family preparing for Pujai
पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के इनरवा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के पास शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ, जिसने एक खुशहाल परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान सविता देवी (40) के रूप में हुई है, जो भंगहा थाना क्षेत्र के गदियानी भंगहा गांव की रहने वाली थीं और वीरेंद्र राम की पत्नी थीं। सविता देवी अपने पति और एक रिश्तेदार के साथ बाजार से पूजाई का सामान खरीदने जा रही थीं। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: मछली लेकर आ रहे पिकअप वैन चालक की हत्या, पूर्व विवाद से जुड़ी साजिश की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायलों में दो गांवों के निवासी, एक की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक, हादसे में सविता देवी के पति वीरेंद्र राम, रिश्तेदार हीरालाल राम तथा पुरुषोत्तमपुर गांव के मस्जिद मियां और मुस्लिम मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 
पूजाई की तैयारी में जुटे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतका सविता देवी के बेटे संदीप की पूजाई शुक्रवार को होनी थी। इस खुशी के मौके की तैयारी में पूरा परिवार जुटा हुआ था। सविता देवी अपने पति और रिश्तेदार के साथ इनरवा बाजार पूजाई का सामान खरीदने निकली थीं, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। वहीं, दूसरी ओर मस्जिद मियां और मुस्लिम मियां अपने रिश्तेदार की माटी देने जा रहे थे, जब हादसा हुआ।

 
हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम, पुलिस की देरी से फूटा गुस्सा
हादसे की सूचना तत्काल डायल 112, इनरवा थाना और भंगहा थाना को दी गई। लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों पहवारी प्रसाद कुशवाहा, राजू कुमार, अंकित कुमार, सोहन कुमार, मंजूर मियां, संतोष कुमार, नेजामुद्दीन मियां और तैमुलहक मियां ने समय पर मदद न मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया।

यह भी पढ़ें- Bihar: बेलगाम ईंट लदे ट्रैक्टर ने मंदिर के पास खड़े लोगों को रौंदा, एक की मौत, आठ घायल; लोगों ने जाम की सड़क
 
परिजनों का बुरा हाल, गमगीन माहौल
घटना की खबर जैसे ही सविता देवी के घर पहुंची, पूरे गांव में कोहराम मच गया। सास फुलकारी देवी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे की पूजाई की तैयारी में जुटा परिवार अब शोक में डूब गया है। वहीं, इनरवा थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed