फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Inspector suspended for going to Patna without informing during duty

Bihar: ड्यूटी के दौरान बिना बताए पटना चले गए 'इंस्पेक्टर साहब', IG ने किया निलंबित; शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

Mon, 14 Apr 2025 01:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Apr 2025 01:25 PM IST
सार

Bihar: ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर को जाना इतना भारी पड़ गया है कि उन्हें आईजी ने निलंबित कर दिया। मनोज कुमार नवगछिया स्थित साइबर थाना में पदस्थापित थे। इस दौरान वे बिना अनुमति के ड्यूटी से गायब होकर पटना चले गए थे। इसके बाद उनपर कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Inspector suspended for going to Patna without informing during duty
इंस्पेक्टर मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के नवगछिया स्थित साइबर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर मनोज कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार ने निलंबित कर दिया है। उन पर बिना पूर्व अनुमति के ड्यूटी से गायब होकर पटना चले जाने का आरोप है।
विज्ञापन


आईजी ने यह कार्रवाई नवगछिया की पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार की अनुशंसा पर की है। जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर 31 मार्च को ही पटना चले गए थे, जबकि उनकी ड्यूटी 1 अप्रैल की शाम को साइबर थाना में ओडी पदाधिकारी के रूप में निर्धारित थी। शिकायत मिलने पर एसपी के निर्देश पर डीएसपी स्तर के अधिकारी ने जांच की। थाना रजिस्टर की पड़ताल में ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने की पुष्टि हुई। कॉल करने पर इंस्पेक्टर ने खुद स्वीकार किया कि वे अवकाश पर नहीं हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: पटना के बापू सभागार में आयोजित होगी रामधारी सिंह दिनकर की 51वीं पुण्यतिथि, अश्विनी चौबे ने दी जानकारी    
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी विवेक कुमार ने आदेश में लिखा है कि वरीय अधिकारी की स्वीकृति के बिना ड्यूटी से गायब रहना घोर लापरवाही, मनमानी और कर्तव्यहीनता का उदाहरण है। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में इंस्पेक्टर का मुख्यालय नवगछिया पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर के व्यवहार को लेकर आमजन की ओर से भी शिकायतें मिल रही थीं कि वे फरियादियों की बातों को अनसुना कर देते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed