फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Saharsa Anger erupted after death people protested by placing body on road

Bihar News: मौत के बाद फूटा गुस्सा, लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 03 Apr 2025 03:35 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 03:35 PM IST
सार

फाइनेंस कंपनी के कर्मी द्वारा किसान के साथ अभद्र व्यवहार करने के बाद आत्महत्या मामले में परिजनों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। लोगों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क से जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन
Bihar News Saharsa Anger erupted after death people protested by placing body on road
पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरदह निवासी एक किसान के कीटनाशक खाकर इहलीला समाप्त करने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने फाइनेंस कंपनी कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। 50 वर्षीय किसान देवानंद पासवान का शव लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उनकी पत्नी ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था, जिसकी मासिक किश्त 4200 रुपये थी। तीन महीने की किश्त बकाया होने के कारण मंगलवार सुबह करीब आठ बजे फाइनेंस कंपनी का कर्मी उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक बातें कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक हालत में शादीशुदा महिला के साथ पकड़ाया युवक, ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आहत होकर देवानंद पासवान ने कीटनाशक खा लिया। परिजन उन्हें सिमरी बख्तियारपुर स्वास्थ्य केंद्र और फिर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। बुधवार को शहर के निजी क्लीनिक में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजन को सौंप दिया। गुरुवार को परिजन और ग्रामीणों सड़क पर शव रखकर पुलिस से प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए। मृतक के बेटे अनुश कुमार ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: लाल सलाम के नाम पर मांगी जा रही थी रंगदारी, नक्सली मूवमेंट की खबर से दहशत में है व्यवसायी

सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि कर्ज के बोझ से एक किसान ने कीटनाशक दवा खा लिया था, जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के दबाव की वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है। इसको लेकर लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। उन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है और मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed