Bihar News: आपत्तिजनक हालत में शादीशुदा महिला के साथ पकड़ाया युवक, ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा
Madhepura News: आरोपी युवक ने कहा कि वह महिला के पति का दोस्त है। बुधवार को कुछ सामान देने के लिए रामपुर गया था। लेकिन, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विस्तार
मधेपुरा में बुधवार रात ग्रामीणों ने एक विवाहित महिला को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। रातभर हंगामे के बाद गुरुवार सुबह पंचायत बैठी। जिसमें महिला और युवक ने शादी करने की इच्छा जताई। पंचायत के फैसले के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है।
एक अप्रैल से महिला के घर पर था युवक
महिला के ससुर ने सिंहेश्वर थाना में आवेदन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा कवियाही निवासी युवक एक अप्रैल से उनके घर पर रह रहा था और उनकी बहू के साथ गलत संबंध बना रहा था। बुधवार रात ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की मारपीट भी की। हंगामे के बीच रात में ही महिला और युवक ने शादी करने की इच्छा जताई। जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने बना लिया। महिला का उम्र करीब 45 और युवक का उम्र 24 वर्ष है।

पंचायत में बैठे लोग, आरोपी युवक को ले जाती पुलिस
आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष
वहीं आरोपी युवक ने कहा कि वह महिला के पति का दोस्त है। बुधवार को कुछ सामान देने के लिए रामपुर गया था। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों के अनुसार महिला को 17 व 14 साल के दो बेटे और एक बेटी है। एक साल पहले बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि महिला का पति लुधियाना में मजदूरी करता है। दो साल से वह घर नहीं लौटा है। आरोपी युवक पहले महिला के पति के साथ काम करता था और पिछले ढाई साल से महिला के घर आना-जाना कर रहा था।
महिला और युवक को थाने ले गई पुलिस
इस बाबत सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व युवक को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।