फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News : After Bihar bridge collapse now wall collapse in saharsa bihar pax godown patharghat

Bihar News : बिहार में पुलों के बाद अब सरकारी फंड से बन रही दीवार गिरी; मजदूरों को चोट, मगर जान बची

Tue, 22 Oct 2024 01:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 22 Oct 2024 01:02 PM IST
सार

Bihar Wall Collapse : बिहार में पुल गिरने की खबरें फिलहाल रुकी हुई हैं। इस बीच सरकारी फंड से निर्माणाधीन एक बड़ी दीवार के गिरने की खबर सामने आई है। किस्मत है कि निर्माणाधीन दीवार गिरने से किसी की जान नहीं गई, हालांकि मजदूर घायल जरूर हैं।

विज्ञापन
Bihar News : After Bihar bridge collapse now wall collapse in saharsa bihar pax godown patharghat
बगल का गड्ढा भरे बैर ऊंची दीवार खड़ी की, जो अचानक गिर गई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पामा पंचयात स्थित वार्ड नंबर 10 में लाखों की लागत से बनाई जा रही पैक्स गोदाम की दीवार गिरने से अफरातफरी मच गई। घटना में पांच मजदूरों को चोट लगी है। सोमवार की शाम यह घटना तब हुई जब निर्माणाधीन भवन में प्लास्टर के लिए बांस-बल्ला बांधा जा रहा था। लोगों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। कुछ लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन भवन के एक भाग में बहुत बड़ा गड्ढा था, जिसे भरे बिना निर्माण कार्य किया गया। उस भाग पर दबाव बनने से ही दीवार गिरने की बात आ रही है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार का आरोप, लोग बोले- अफसरों ने नहीं दिया ध्यान
घटना के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में शुरू से ही अनियमितता बरती गई है, जिसके कारण यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। लोगों ने बताया कि बन रहे पैक्स गोदाम में बडे़ पैमाने पर अनियमितता बरती गई। जानकारी के मुताबिक पामा पैक्स अध्यक्ष की देखरेख में कुछ माह पहले से इस पैक्स गोदाम का निर्माण करवाया जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के कारण गोदाम निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। इसी कारण पैक्स गोदाम के एक हिस्से की पूरी दीवार गिरकर ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


पैक्स अध्यक्ष ने कहा- ग्रेड बीम देकर करा रहे थे निर्माण
सोमवार की शाम बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि दीवार गिरने से किसी की जान नहीं गई। इस बारे में जब पैक्स अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन के अभाव में एक गड्ढे में ही ग्रेड बीम देकर भवन निर्माण कराया जा रहा था। दीवार की ऊंचाई 26 फीट हो गई। लगभग सात फीट मिट्टी डाला गया था। इसी बीच हुई बारिश में ग्रेड बीम की मिट्टी हट गई तो उसे प्लाई आदि से रोका जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्माण के नाम पर कुछ लोग पैसे की मांग कर रहे थे और नहीं देने पर दीवार को धक्का देकर गिरा दिया गया। दो दिन से प्लास्टर हो रहा था। दीवार का पटवन भी किया गया था। सोमवार को अचानक दीवार जड़ से ही गिर गई। उन्होंने कहा कि घटना में एक-दो मजदूर को हल्की चोट लगी है। अनियमितता की कोई बात नहीं है। वहीं, जिला सहकारिता अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग मीट में होने की बात कहते हुए इस संबंध में बाद में बात करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed