फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: A car was seen roaming in Supaul with a Bangladesh flag; Police is investigating: Social Media

Bihar: बिहार के इस सीमावर्ती जिले में बांग्लादेश का झंडा लगाकर बाजार में घूमती दिखी कार; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 May 2025 02:04 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 02:04 PM IST
सार

Bihar News: मामला सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार का है। जहां सुपौल नंबर की एक कार पर बांग्लादेश का झंडा लगा था। चालक गाड़ी लेकर बाजार में बेखौफ घूमता नजर आया। अब सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा।

विज्ञापन
Bihar News: A car was seen roaming in Supaul with a Bangladesh flag; Police is investigating: Social Media
बांग्लादेश का झंडा लगा कर घूमती दिखी कार।

विस्तार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार पर बांग्लादेश का झंडा लगा नजर आ रहा है। वही कार चालक बाजार में बेखौफ गाड़ी लेकर घूमता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मंगलवार की सुबह का है। खास बात यह है कि कार पर लगा नंबर प्लेट सुपौल जिला परिवहन कार्यालय से ही जारी किया गया है। कार पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर BR50K7641 देवेंद्र कुमार यादव के नाम से पंजीकृत है। देवेंद्र सुपौल के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत के सीतापुर वार्ड 01 निवासी देव नारायण भिंडावर के पुत्र हैं।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के अनुसार, देवेंद्र ने यह गाड़ी 29 अक्टूबर 2018 को रजिस्टर कराई थी। सूत्रों की मानें तो गाड़ी राघोपुर थाना क्षेत्र के बेरदह रोड से रामनगर रोड होते हुए बायपास के रस्ते सिमराही बाजार में एनएच 27 पर गांधीनगर चौक पर पहुंची। इसके बाद बाजार में भी गाड़ी को कई स्थानों पर देखा गया। सिमराही बाजार में गाड़ी को सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे देखा गया। अलग बात है कि करीब डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस इसकी जानकारी तक से इनकार करती रही।
विज्ञापन

 

बांग्लादेश का झंडा लगा कर घूमती कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश का झंडा लगा कर घूमती कार।

 

लोगों ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग
इधर, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रशासन से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कई लोगों ट्वीट के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री तक से कार्रवाई की अपील की।

सांसद चंद्रशेखर बोले- पीएम मोदी ने ट्रंप के बयान खंडन नहीं किया, अगर सरकार दृढ़ होती तो...
एसपी बोले- जांच कर सुनिश्चित करेंगे कार्रवाई
इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया। वही वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। जबकि एसपी शैशव यादव ने कहा कि किसी भी आम आदमी को गाड़ी पर विदेशी झंडा लगाने की अनुमति नहीं है। मामला अमर उजाला के माध्यम से ही उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed