फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar crime saharsa minor girl found dead hanging

Bihar: 'मां, लौटते वक्त समोसा लेते आना'; बाजार से दवा लेकर लौटी महिला तो फंदे से लटकी मिली 11 साल की मासूम

Sun, 24 May 2026 09:03 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 09:03 AM IST
सार

सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्ची का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बच्ची पिछले चार महीने से अपने ननिहाल में रह रही थी। शनिवार को उसकी मां अपने दूसरे बच्चे के इलाज के लिए बाजार गई थी।

विज्ञापन
bihar crime saharsa minor girl found dead hanging
Crime - फोटो : stock.adobe

विस्तार

सहरसा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल पंचायत स्थित विश्वनाथ टोला वार्ड नंबर-7 में 11 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अशरफचक वार्ड नंबर-7 निवासी सदानंद शर्मा की 11 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


चार महीने से ननिहाल में रह रही थी शबनम
परिजनों के अनुसार, शबनम अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बीते करीब चार महीने से शबनम अपनी मां पिंकी देवी के साथ बसनही थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में रह रही थी। परिवार का कहना है कि बच्ची ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है, लेकिन इतनी कम उम्र में इस तरह का कदम उठाने की बात लोगों को हैरान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मां, मेरे लिए समोसा लेते आना...’
मृतका की मां पिंकी देवी ने रोते हुए बताया कि शनिवार को वह अपने एक बच्चे के इलाज के लिए बाजार गई थीं। घर से निकलते समय शबनम ने उनसे कहा था, 'मां, लौटते वक्त मेरे लिए समोसा लेते आना', लेकिन जब देर शाम वह दवा लेकर वापस लौटीं, तो घर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर शबनम दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। मां की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।


ये भी पढ़ें-  Bihar News : एआई समिट में सीएम के बयान पर रोहिणी ने किया पलटवार; कहा- डंडे से नहीं, न्याय से आता है सुशासन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए बसनही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बच्ची के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed