KK Pathak : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई; प्रधानाध्यापक समेत 16 शिक्षकों के वेतन पर रोक
Bihar : शिक्षक विद्यालय में फर्जी आवेदन डाल विद्यालय में लेट पहुंचते हैं ताकि इस दौरान अगर कोई निरीक्षक विद्यालय पहुंचे तो उन्हें यह अतिरिक्त आवेदन दिखाया जा सके। उनकी इस चतुराई पर शिक्षा विभाग ने अब प्राचार्य समेत 16 शिक्षकों पर कार्रवाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक समेत 16 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी। यह मामला मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड अंतर्गत +2 फरदा उच्च विद्यालय एवं फरदा मध्य विद्यालय का है।
ऐसे हुई कार्रवाई
शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षा विभाग स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक सरोज कुमार जमालपुर प्रखंड के +2 फरदा उच्च विद्यालय एवं फरदा मध्य विद्यालय पहुंचे तो सबसे पहले अनुपस्थित प्रधानाचार्य की खोज की। उनकी खोजबीन होने पर वहां मौजूद अन्य शिक्षकों ने उन्हें छुट्टी का अतिरिक्त आवेदन दिखा दिया। प्रधानाचार्य के कार्यप्रणाली की पोल उस समय खुल गई जब छुट्टी का आवेदन जमा करने वाले प्रधानाचार्य निरीक्षी पदाधिकारी के सामने ही विद्यालय पहुंच गए।
इन पर हुई कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षी पदाधिकारी के रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित 16 शिक्षकों के वेतन पर एक दिन कटौती का आदेश जारी कर दिया है। भगोड़े शिक्षकों में फरदा प्लस टू स्कूल के संतोष कुमार सहनी एवं शिक्षक सुजीत कुमार, अविनाश कुमार एवं सोनी कुमारी शामिल है, जबकि फरदा मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिन्हा एवं शिक्षक कौशल किशोर रमण, मोहम्मद राशिद वसीम, विनिता मिश्रा, अभय कुमार , नीलू कुमारी, संजू कुमारी, सोनी कुमारी, अभिषेक कुमार, काजल कुमारी, खुशबू कुमारी एवं संतोष कुमार शामिल हैं।
प्रधानाचार्य और किला शिक्षा अधिकारी हैं काफी करीबी फिर भी कार्रवाई
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फरदा मध्य विद्यालय का प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिन्हा पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी अश्विनी कुमार के काफी करीबी माने जाते थे। पूर्व डीईओ के कार्यकाल में इनकी एक अलग ही पहचान और हनक शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षकों के बीच हुआ करती थी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई में एक दिन वेतन कटौती का आदेश जारी कर यह स्पष्ट कर दिया कि विद्यालय हर हाल में समय पर पहुंचना है। इसमें लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वो किसी के भी करीबी क्यों न हो।