{"_id":"65017364f58d9f75050e0dce","slug":"kk-pathak-bihar-education-department-acs-order-failed-viral-videos-of-school-girl-sweeping-bihar-news-hindi-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral : केके पाठक का आदेश इस स्कूल में नहीं लागू; ऐसा वीडियो वायरल हो रहा कि शिक्षा विभाग देखता रह जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral : केके पाठक का आदेश इस स्कूल में नहीं लागू; ऐसा वीडियो वायरल हो रहा कि शिक्षा विभाग देखता रह जाए
Wed, 13 Sep 2023 02:01 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:01 PM IST
सार
KK Pathak : अपर मुख्य सचिव पाठक के आदेशों की ऐसी-तैसी हो रही है। 75 प्रतिशत उपस्थिति के लिए बेंच नहीं होने पर हंगामा हो रहा। शिक्षक के गैरहाजिर होने पर लंच टाइम में ही छुट्टी हो रही। अब पढ़ाई की जगह दूसरा काम करते बच्चों का वीडियो वायरल है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के प्रांगण में सफाई करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार चर्चा में रहने वाला शिक्षा विभाग एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश की अवहेलना स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई है। एक स्कूल की साफ-सफाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल के बच्चे सफाई करते दिख रहे हैं। वह भी स्कूल यूनिफॉर्म में ही। अब इस वीडियो को लेकर अभिभावन स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमलोग अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने भेजते हैं लेकिन वहां बच्चों से साफ-सफाई करवाई जा रही है। यह गलत है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया जांच का आदेश
यह मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय का है। सफाई करते बच्चों का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव तिवारी से की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नहीं होती है
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक का साफ आदेश है कि स्कूली बच्चों द्वारा विद्यालय का ताला नहीं खुलवाया जाएगा। साथ ही विद्यालय में बच्चों से साफ-सफाई नहीं करने का भी फरमान जारी है। इनसब के बावजूद विद्यालय के शिक्षक द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा झाड़ू लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने विद्यालय की शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के बच्चों को ठीक से पढ़ाया नहीं जाता है। विद्यालय खुलते ही शिक्षक कुर्सी लगाकर आराम फरमाने लगते हैं।
बच्चों को स्कूल में नहीं भेजने की धमकी
ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम स्कूल बच्चों को पढ़ने भेजते हैं या काम करने यदि काम ही कराना है तो घर में करवा लेंगे स्कूल क्यों भेजेंगे। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे पढ़ लिखकर देश के अच्छे नागरिक बने। लेकिन, यहां विद्यालय में शिक्षक के द्वारा बच्चों से कराई जा रही साफ सफाई काम बिल्कुल गलत है। वहीं ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस मामले को अविलंब संज्ञान में लिया जाए अन्यथा बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। मामले पर प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत रसोईया की आवश्यक कार्य रहने के कारण वह विद्यालय नहीं आई। इस कारण इस विद्यालय के बच्चे ही साफ सफाई करने लगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे साफ सफाई ना करें इसके लिए आगे से ध्यान रखा जाएगा।