{"_id":"642ffb6eb1af6c6fc105521a","slug":"kishanganj-city-council-president-indradev-paswan-received-death-threat-police-engaged-in-investigation-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी टाउन थाना पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी टाउन थाना पुलिस
Fri, 07 Apr 2023 04:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 07 Apr 2023 04:46 PM IST
सार
किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि 22 मार्च को उनके फोन पर और पांच अप्रैल को उनके बेटे के फोन पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की बर्बाद करने की धमकियां दी गईं हैं। उसके बाद से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के किशनगंज में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। दरअसल, किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने से नगर परिषद डरे हुए हैं। उन्होंने टाउन थाना किशनगंज में मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद से टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, किशनगंज नगर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान और उनके बेटे के फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसे लेकर इंद्रदेव पासवान ने गुरुवार की शाम को टाउन थाना पहुंचकर उक्त बात की जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
दो बार मिली जान से मारने की धमकी
नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि 22 मार्च को उनके फोन पर और पांच अप्रैल को उनके बेटे के फोन पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की बर्बाद करने की धमकियां दी गईं हैं। उसके बाद से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
टाउन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के द्वारा गुरुवार शाम को मामला दर्ज करवाया गया है। उनके लिखित आवेदन के तहत दो नंबर सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।