फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Khagaria: tricolor allegedly thrown by the policemen, SP says appropriate action will be taken

खगड़िया: पुलिसकर्मियों द्वारा तिरंगे के अपमान का मामला आया सामने, एसपी बोले- जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी 

Wed, 26 Jan 2022 05:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: Amit Mandal Updated Wed, 26 Jan 2022 05:02 PM IST
सार

चौथम थानाध्यक्ष ने कहा कि चौथम के नवटोलिया में विवादित जमीन थी। वहां एक पक्ष झंडा फहराने आया था जिसे उखाड़ दिया गया।

विज्ञापन
Khagaria: tricolor allegedly thrown by the policemen, SP says appropriate action will be taken
तिरंगा

विस्तार

बिहार के खगड़िया में जिले में पुलिसकर्मियों द्वारा तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक, चौथम सीओ भरत भूषण सिंह और थानेदार मुरारी कुमार ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को दलबल के साथ उखाड़करके फेंक दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया।  

विज्ञापन


चौथम थानाध्यक्ष ने कहा कि चौथम के नवटोलिया में विवादित जमीन थी। वहां एक पक्ष झंडा फहराने आया था जिसे उखाड़ दिया गया। राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के सवाल पर थानाध्यक्ष ने कहा कि जिसने वीडियो  वायरल किया है उससे पूछिए। वहीं, सीओ ने कहा कि आज सूचना मिली कि वहां एक पक्ष झंडा फहरा रहा है, यहां जमीन पर झंडा लगाया गया। मौके पर मैं और थानाध्यक्ष पहुंचे और झंडा उखाड़ दिया गया। सभी को कल समाधान के लिए बुलाया गया है। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर उन्होंने कहा कि विवादित जमीन है, यहां झंडे को गिराया नहीं गया।
विज्ञापन


वहीं, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने इस मामले में एसपी को फोन कर दोनों पुलिसकर्मियों पर एफआईआर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री से बात कर ऐसे अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि चौथम की घटना अत्यंत दुखद और अशोभनीय है। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त टीम घटना की जांच करेगी। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed