फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Junior engineer from Bokaro Forcefully got married in mokama patna Bihar

यहां तमंचे पे डिस्को नहीं... होती है जबरन शादी, देखिए वीडियो

Tue, 02 Jan 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 02 Jan 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Junior engineer from Bokaro Forcefully got married in mokama patna Bihar
शादी में पटना गए युवक की जबरन शादी कराई
बिहार में 'पकड़ौआ शादी' की खबर नई बात नहीं है। पकड़ौआ शादी जिसे बिहार में धरउवा विवाह भी कहते हैं जिसका मतलब है लड़के को बंधक बनाकर जबरदस्ती शादी कराना। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना में सामने आया है जहां दोस्त की शादी में गए एक इंजीनियर की हथियारों के बल पर बंधक बनाकर जबरदस्ती शादी कर दी गई। यह शादी बहुत चर्चित हो गई है क्योंकि इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भागलपुर: भाभी ने देवर से की शादी और पति बने जेठ जी
विज्ञापन


बिहार में पटना के पंडारक जिले में झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में बतौर जूनियर मैनेजर कार्यरत जूनियर इंजीनियर विनोद का अपहरण कर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पूरी घटना के बारे में विनोद के दोस्त ने मीडिया को बताया कि, 'वह और विनोद तीन दिसंबर को एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नालंदा के इस्लामपुर पहुंचे। तब लड़की के रिश्तेदारों ने धोखे से उन्हें स्कॉर्पियो में बैठाया और अपने घर चाय पिलाने के बहाने ले गए। कई लोग हथियार से लैस होकर आए और उनके मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की और जबरन शादी के लिए आंगन में लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि 'दूल्हे' विनोद के सर पर शादी का सेहरा जबरदस्ती रखा जा रहा है। कुछ लोगों ने उसे दबोच रखा है और उसके हाथ-पैर में नेल पॉलिस लगाई जा रही है।

विनोद को जबरदस्ती 'दूल्हा' बनाने का वीडियो देखें

Junior engineer from Bokaro Forcefully got married in mokama patna Bihar
demo
विनोद रो रहा है लेकिन दया दिखाना तो दूर लड़की के घरवाले और आरोपी सुरेंद्र यादव ने उससे कहा कि, 'आपको फांसी नहीं दे रहे हैं, शादी करा रहे हैं। एक करोड़ से ज्यादा शादियां इसी तरह हुई हैं और आपकी शादी भी हो जाएगी तो कौन सा पहाड़ टूट पड़ेगा।' 

यह भी पढ़ें: गया: भाभी से शादी के बाद देवर ने की खुदकुशी

खबरों के मुताबिक पंडारक थाना प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा ने घटना की जानकारी के बाद सुरेंद्र यादव के घर छापेमारी की और विनोद को रिहा कराया। लड़के ने मीडिया से बातचीत में पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी ओर लड़की के घरवालों का कहना है कि लड़का पहले से ही उनके परिवार के संपर्क में रहा है और लड़के वाले दहेज की मांग कर रहे थे और जमीन भी मांग रहे थे। हालांकि विनोद की शिकायत पर बाढ़ एएसपी मनोज तिवारी मामले की तफ्तीश में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed