{"_id":"5a33815c4f1c1b95188b9e92","slug":"student-commits-suicide-after-marrying-sister-in-law-in-gaya-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया: भाभी से शादी के बाद देवर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गया: भाभी से शादी के बाद देवर ने की खुदकुशी
अमर उजला ब्यूरो, पटना
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया जिले में एक देवर ने सामाजिक दबाव में अपनी मां समान भाभी के साथ शादी करने के बाद लज्जित होकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने परिवार वालों समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना गया जिले के विनोबा नगर की है। नौवीं क्लास का छात्र महादेव दास के बड़े भाई संतोष दास की मौत हो गई थी। इसके बाद घर वालों ने महादेव की शादी उससे 10 साल बड़ी भाभी से जबरन करवा दी। बेटे के आत्महत्या करने को लेकर चंद्रेश्वर दास ने बताया कि बड़े बेटे संतोष की मौत के बाद 80 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर उनकी बहू रूबी को मिले थे। रूबी के घर वाले इस बात का दबाव डाल रहे थे कि या तो यह पैसे उन्हें दे दो या फिर उनकी बेटी रूबी की शादी अपने छोटे बेटे से करवा दो।
मृतक के पिता चंद्रेश्वर दास ने बताया कि बहू के घरवालों के दबाव में उन्होंने आखिरकार अपने छोटे बेटे की शादी उसकी विधवा भाभी से करवाने का फैसला ले लिया। छोटा बेटा महादेव इस शादी से लगातार इनकार करता रहा, लेकिन बाहरी दबाव के चलते घर वालों ने उसकी एक ना सुनी।
विज्ञापन
खैर जैसे तैसे शादी हुई और उसमें गांव वालों समेत तमाम रिश्तेदार भी शामिल हुए, लेकिन शादी में फेरों के बाद अचानक महादेव दास घर से गायब हो गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने गांव में उसकी खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूर महादेव की लाश तौलिया के बने फांसी के फंदे में लटकी हुई मिली।
आत्महत्या की सूचना पर घटनास्थल पर गया पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक के परिवार वालों समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।