फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman marries brother in law and husband becomes brother in law in bhagalpur bihar

भागलपुर: भाभी ने देवर से की शादी और पति बने जेठ जी

Fri, 15 Dec 2017 02:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
woman marries brother in law and husband becomes brother in law in bhagalpur bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारतीय परंपरा में बड़े भाई को पिता और भाभी को मां का दर्ज दिया जाता है। लेकिन एक भाभी के अपने पति के छोटे भाई से शादी करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भागलपुर में घोघा के पक्करीसराय गांव में हुई ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 
विज्ञापन


बिहार के भागलपुर जिले में घोघा तहसील के पक्कीसराय गांव में रहनेवाले पवन गोस्वामी की पत्नी प्रियंका गोस्वामी ने अपने पति से बेवफाई करते हुए अपने देवर साजन गोस्वामी से प्रेम करने लगी। भाभी प्रियंका ने देवर साजन के साथ सात-जन्मों तक जीने मरने की कसमें खाने लगी। जिसके बाद दोनों ने शादी करने के ऐलान कर घरवालों को चौंका दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गया: भाभी से शादी के बाद देवर ने की खुदकुशी
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों की समझाइश का दोनों पर कोई असर नहीं पड़ा और दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। आखिरकार प्रियंका के पति ने अपनी पत्नी और छोटे भाई की खुशी के आगे घुटने टेक दिए। बड़े भाई की इजाजत के बाद परिवारवालों ने भी दोनों की शादी का फैसला लिया। 

पत्नी की बेवफाई से छलके आंसू और बने जेठ जी

woman marries brother in law and husband becomes brother in law in bhagalpur bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर
छोटे भाई को सौंप दी अपनी पत्नी
इस अजीबोगरीब घटना पर सवाल पूछे जाने पर पवन गोस्वामी का कहना है कि, 'जब मेरी पत्नी प्रियंका गोस्वामी मेरे छोटे भाई साजन गोस्वामी के साथ ही रहना चाहती है, तो मैंने भी भाई और पत्नी की खुशी के लिए रोड़ा बनना मुनासिब नहीं समझा।'

घोघा के सत्यकुटीर आश्रम में गुरुवार को सगे संबंधियों और परिवार वालों की मौजूदगी में देवर और भाभी पति-पत्नी बन गए। पूर्व पति पवन गोस्वामी ने घूंघट देकर वर-वधू के खुशहाल जिंदगी की कामना की और अपना आशीर्वाद दिया। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद सत्य कुटीर आश्रम के महंत ने वर पक्ष और वधू पक्ष के नाम से शादी का प्रमाण पत्र सौंपा। 

शादी के बाद 'जेठ जी' हुए विदा
अपने कलेजे पर पत्थर रखकर पवन गोस्वामी ने अपनी पत्नी भाई को सौंप दी। शादी की रस्में पूरी होने तक उनके चेहरे पर विवशता की खुशी का भाव था। लेकिन फिर उनकी आंखों से पत्नी की बेवफाई छलक उठी। अपने घर, सगे-संबंधियों को छोड़कर वह कहीं चले गए। लेकिन उनकी स्थिति को देखकर शायद घरवालों ने भी उन्हें रोकना मुनासिब नहीं समझा।

शादी के बाद दुल्हन की विदाई होती है, लेकिन यहां पूर्व पति पवन गोस्वामी को उनके माता, पिता, सभी सगे संबंधियों और शादी में आए समाज के लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed