बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगेः जीतन राम मांझी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) एनडीए में शामिल हो गई है। पार्टी पिछले महीने ही महागठबंधन से अलग हुई थी। जीतन राम मांझी ने कहा, हमने जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन किया है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा बन गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।
We have forged an alliance with Janata Dal (United) & have become a part of the National Democratic Alliance (NDA). There has been no discussion about seat-sharing in the next Bihar Assembly elections: Hindustani Awam Morcha chief Jitan Ram Manjhi (file photo) pic.twitter.com/u2HWCKTImZ
— ANI (@ANI) September 2, 2020विज्ञापन
बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगेः मांझी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा, जिस गठबंधन के साथ हम लोग फैसला ले रहे हैं, नीतीश कुमार के साथ और एनडीए के साथ, उसे जिताने के लिए हमारे कार्यकर्ता राज्यहित में बिहार में एनडीए की सरकार बने इसके लिए हम लोग एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगे। उन्होंने आगे कहा, लालू प्रसाद जी के गलत चक्कर में हम पड़ गए कि आओ भाई जो एनडीए काम कर के नहीं दे रही है वो हम करके देंगे लेकिन वहां हमें यही लगा कि वहां तो भाई-भतीजावाद है, भ्रष्टाचार है, हर तरह से अपने बारे में विशेष सोच है न कि राज्य के लिए।
लालू प्रसाद जी के गलत चक्कर में हम पड़ गए कि आओ भाई जो NDA काम कर के नहीं दे रही है वो हम करके देंगे लेकिन वहां हमें यही लगा कि वहां तो भाई-भतीजावाद है, करप्शन है, हर तरह से अपने बारे में विशेष सोच है न कि राज्य के लिए : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी https://t.co/ouY2jitFmy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2020
मांझी ने 22 अगस्त को महागठबंधन के साथ रिश्ता तोड़ा
आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में लगातार हो रही उपेक्षा से नाराज मांझी ने 22 अगस्त को महागठबंधन के साथ रिश्तों को तोड़ लिया। इसके लिए उन्होंने पार्टी की कार्यसमिति की बैठक की, जिसके बाद महागठबंधन छोड़ने पर निर्णय लिया गया। वहीं, जीतन राम मांझी ने 27 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।
मांझी और नीतीश की इस मुलाकात के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पार्टी का एनडीए में विलय हो सकता है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे एनडीए में शामिल होने को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि 30 अगस्त को चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।
हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू के साथ उत्साहजनक बातचीत चल रही है तब किसी और के साथ जाने का कोई तुक नहीं है।
लगता है कि भाजपा ने मांझी के एनडीए में लौट आने को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा था कि जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करता है, उसका गठबंधन में स्वागत है।