{"_id":"69d36dafe3203f96fe0f22b4","slug":"jharkhand-hiv-positive-pregnant-woman-operated-without-screening-disclosure-triggers-panic-among-doctors-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: एचआईवी पॉजीटिव थी गर्भवती, बिना जांच के कर दिया ऑपरेशन, खुलासे के बाद डॉक्टरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: एचआईवी पॉजीटिव थी गर्भवती, बिना जांच के कर दिया ऑपरेशन, खुलासे के बाद डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Mon, 06 Apr 2026 01:55 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:55 PM IST
सार
रिम्स में बिना पूर्व जांच एचआईवी संक्रमित महिला का ऑपरेशन होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद डॉक्टरों में हड़कंप है और एहतियातन दवाएं शुरू कर दी गई हैं, जबकि अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
बिना जांच एचआईवी पॉजीटिव महिला का किया ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक एचआईवी संक्रमित महिला का बिना पूर्व जांच के ऑपरेशन कर दिया गया, जिससे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के बीच चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला पिछले तीन वर्षों से एचआईवी संक्रमित थी लेकिन उसने अपनी बीमारी की जानकारी चिकित्सकों से छिपा ली। इसी आधार पर उसे सामान्य मरीज मानते हुए लेबर रूम में नियमित प्रक्रिया के तहत ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में बिना कांग्रेस और भाजपा के भी सरकार, JDU विधायक ने मुख्यमंत्री सोरेन को सुझाया फॉर्मूला
विज्ञापन
मामले का खुलासा तब हुआ जब सदर अस्पताल से आई रिपोर्ट में महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद रिम्स में हड़कंप मच गया। ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने एहतियातन पीईपी (पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस) दवाओं का सेवन शुरू कर दिया है, जो संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए दी जाती हैं।
फिलहाल अस्पताल प्रबंधन पूरे मामले की आंतरिक जांच कर रहा है। इस घटना ने मरीजों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी साझा करने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है। साथ ही अस्पतालों में जांच प्रक्रिया की अनिवार्यता और सतर्कता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।