फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu mla sitiing on elephant went to vidhansabha

हाथी पर बैठकर विधानसभा के लिए निकले जेडीयू विधायक

Mon, 03 Aug 2015 04:34 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
jdu mla sitiing on elephant went to vidhansabha

बिहार में विधानसभा चुनाव से पूर्व ही राजनीतिज्ञों ने जनता की निगाह में आने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को हुए अजीबोगरीब घटनाक्रम में जेडीयू के खडरिया से विधायक श्याम बहादुर सिंह हाथी पर बैठकर विधानसभा जाने के लिए निकले।

विज्ञापन


उन्हें इस तरह पटना की सड़कों पर हाथी पर बैठकर जाते देख हर कोई हतप्रभत रह गया। लेकिन विधायक हाथी की तरह ही मदमस्त होकर चलते रहे। हालांकि विधानसभा पहुंचने से पहले ही विधायक को पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले चुनाव प्रचार के लिए तांगों का इस्तेमाल करने के कारण राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी विपक्षियों के साथ-साथ जानवरों के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था पेटा भी उनकी आलोचना कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार बालाओं को नचाने के कारण चर्चाओं में रहे हैं श्यामबहादुर

jdu mla sitiing on elephant went to vidhansabha

खरडिया से जेडीयू के विधायक श्याम बहादुर सिंह अपने नए नए कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। सोमवार को वो कुछ नया करने के चक्कर में हाथी पर बैठकर विधानसभा के लिए चल दिए। श्यामबहादुर से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि मेरा अपना हाथी है बड़े शौक से इसे पाला है।

आज हाथी पर जाने का मन था इसलिए इस पर बैठकर विधानसभा जा रहे हैं। इसके बाद हाथी को लेकर जैसे ही विधायक विधानसभा के निकट पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

हालांकि सत्ताधारी दल का विधायक होने के कारण श्यामबहादुर ने पुरजोर प्रयास किया कि वो हाथी के साथ विधानसभा तक पहुंच सकें लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। नतीजतन उन्हें आगे का सफर अपनी गाड़ी से ही करना पड़ा।

बता दें कि श्यामबहादुर पहले भी अपने ऐसे ही कारनामों के कारण चर्चा में रह चुके हैं। इससे पूर्व बार बालाओं के साथ डांस करने को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी। बार बालाओं को वह अपनी चुनावी सभाओं में भी बुलाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed