फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu mla arrsted in mukhtar ansari murder contract case

मुख्तार की सुपारी देने के आरोप में जदयू विधायक गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2015 07:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jul 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
jdu mla arrsted in mukhtar ansari murder contract case

उत्तर प्रदेश के विवादित नेता मुख्तार अंसारी को मारने की सुपारी देने वाले मामले में पुलिस ने लंबू शर्मा के कबूलनामे के बाद जदयू विधायक सुनील पांडेय को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सुनील पर आरोप है कि उन्होंने ने आरा कोर्ट में हुए ब्लास्ट के आरोपी लंबू शर्मा को भगाने और उसके छिपने में मदद की थी। सुनील बिहार की तररी सीट से विधायक है।
विज्ञापन


उनकी गिरफ्तारी भोजपुर के आरा में एसपी ऑफिस से हुई है। एसपी ने सुनील पांडेय को पूछताछ के लिए बुलाया था और वहीं उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

शर्मा के बयान के बाद किया गिरफ्तार

jdu mla arrsted in mukhtar ansari murder contract case

यह भी बताय जा रहा है कि लंबू शर्मा अंसारी को मारने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने जब लंबू शर्मा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि सुनील पाण्डेय ने उसकी मदद की है। लंबू को पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार किया था।

रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने खासी पूछताछ की थी। लंबू से पूछताछ और खोजबीन के बाद पुलिस को विधायक सुनील पांडेय के खिलाफ मजबूत सबूत मिले थे। जिसके बाद उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।

भोजपुर एसपी नवीन चंद्र झा के मुताबिक सुनील पांडेय को लंबू शर्मा के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर जांच करने के बाद गिरफ्तार किया है। 23 जनवरी को लंबू शर्मा और अखिलेश यादव की आरा कोर्ट मे पेशी होनी थी। (फोटो में लंबू शर्मा)

आरा विस्फोट के भाग गया था लंबू

jdu mla arrsted in mukhtar ansari murder contract case

पुलिस दोनों को प्रिजनर वैन से कोर्ट लेकर जा रही थी, लेकिन जैसे ही उन्हें वैन से उतार कर कोर्ट के अंदर ले जाने की बारी आई, तब तक 11.30 बजे के करीब कोर्ट परिसर में विस्फोट हो गया।

जिसमें बम लेकर पहुंची अज्ञात महिला के साथ एक सिपाही की भी मौत हो गई। विस्फोट के बाद मची अफरा तफरी का फायदा उठा कर दोनों फरार हो गए।

इस के बाद अखिलेश को जल्द ही गिरफ्तारी हो गई, लेकिन शर्मा को बीते 24 जून को दिल्ली और बिहारी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

ये है मामला

jdu mla arrsted in mukhtar ansari murder contract case

डीजीपी सुनील कुमार के मुताबिक लंबू ने कबूलनामे में कहा कि यूपी के मुख्तार अंसारी को मारने के लिए उसे सुनील पाण्डेय ने 50 लाख रुपए की सुपारी दी थी।सुनील के खिलाफ अपहरण और फिरौती के और भी मामले चल रहे हैं।

चुनाव के दौर में ये गिरफ्तारियां जदयू के लिए मुसीबत का सबब बन रही हैं। सुनील से पहले पटना पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था।

बताते चलें कि गिरफ्तार होने के बाद लंबू शर्मा ने बताया कि आगरा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश रची गई थी।

उसकी हत्या कोर्ट में बम धमाका कर की जानी थी। डॉन बृजेश सिंह ने इसकी सुपारी चांद मियां के जरिए लंबू शर्मा को छह करोड़ रुपये में दी थी। जिसमें से पचास लाख पहले ही मिल चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed