फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu leaders were doing obscene acts on video calls during home isolation video went viral

बिहार: होम आइसोलेशन में जेडीयू नेता कर रहा था अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

Sun, 23 May 2021 12:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 May 2021 12:23 AM IST
सार

जेडीयू नेता होम आइसोलेशन में एक लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहा है। साथ ही उसे नोटों का बंडल दिखा कर अश्लील हरकतें कर रहा है। इसके सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
jdu leaders were doing obscene acts on video calls during home isolation video went viral
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए होम आइसोलेशन बखूबी काम कर रहा है। वहीं बिहार के नालंदा जिले के जेडीयू नेता का होम आइसोलेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह नग्न अवस्था में ऑनलाइन एक लड़की के साथ अश्लील बातें और हरकतें करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीति गर्म है।

विज्ञापन


इस नेता का नाम बादल कुमार बताया जा रहा है। वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह राजगीर महादलित प्रकोष्ठ जेडीयू का नेता है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हर तरफ नेता की आलोचना की जा रही है। इधर, इस मामले में जेडीयू नेता बादल कुमार का कहना है कि वो कोरोना पॉजिटिव है और घर में आइसोलेट है। 
विज्ञापन


नेता ने कहा लड़की ने की अश्लील हरकत
उन्होंने कहा कि रात में किसी ने उसे वीडियो कॉल किया। उनके कॉल उठाते ही दूसरी तरफ मौजूद लड़की अश्लील हरकत करने लगी। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 21 हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने रुपये नहीं दिए तो शख्स ने उनका वीडियो को वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चौंकाने वाली घटना पर राजगीर थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक इस मामले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में उनका ये कहना कि एफआईआर कराई है, ये बिल्कुल गलत है। पुलिस तक भी वायरल वीडियो पहुंचा है। चूंकि जेडीयू नेता होम आइसोलेशन में हैं, इसलिए पुलिस रुकी हुई है। लेकिन जल्द ही मामले का संज्ञान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed